बॉलीवुड सितारों की बात करें तो इन सितारों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों को भी देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे मशहूर अभिनेताओं से मिलाने जा रहे हैं जिनकी शादियाँ एक लम्बे वक्त पहले हुई थी और काफी लम्बे वक्त तक शादी के रिश्ते में रहने के बाद इन्होने तलाक का फैसला ले लिया|

तलाक के बाद आज ये अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए अपनी जिंदगी बिता रहे हैं| तो चलिए हम एक एक करके आपको इन अभिनेताओं से मिलाते हैं…

अर्जुन रामपाल

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाले बॉलीवुड के मशहूर और कामयाब अभिनेता अर्जुन रामपाल नें साल 1998 में मेहर जेसिया संग शादी की थी| अर्जुन और मेहर नें शादी के रिश्ते में रहते हुए एक दुसरे के साथ पूरे 20 सालों का वक्त गुज़ारा था| इस शादी से अर्जुन रामपाल कुल दो बेटियों के पिता भी बने थे| जिनके नाम मिहिका और मायरा है और इनकी इन बेटियों की उम्र अभी 18 और 16 साल है|

अभी की कहें तो अर्जुन रामपाल अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं और उन्ही के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं| और इस दौरान अभिनेता बिना शादी के ही एक बेटे के पिता भी बन चुके है|

फरहान अख्तर

अपने अनोखे एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर नें असल जिंदगी में अधुना भवानी संग शादी की थी| अभिनेता की यह पहली शादी साल 2000 में हुई थी और इस शादी के बाद पूरे 17 सालों तक ये दोनों साथ रहे थे लेकिन बाद में तलाक लेकर साल 2017 में इन्होने अलग होने का फैसला लिया| इस शादी से फरहान अख्तर दो बेटियों के पिता बने थे जिनके नाम शाक्या और अकीरा हैं|

वर्तमान समय में फरहान अख्तर मॉडल शिवानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं और उन्ही के साथ फरहान इन दिनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं| हालाँकि अभिनेता आज भी अपनी बेटियों के सम्पर्क में रहते हैं और उनके साथ काफी स्ट्रोंग बांड शेयर करते है|

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता की पत्नी अधुना भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है और वो भी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही है|

अरबाज खान

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता आज किसी से छिपा नहीं है| अरबाज़ और मलाईका की बात करें तो इन दोनों नें साल 1998  में एक दुसरे संग शादी की थी जिसके बाद पूरे 19 सालों तक दोनों शादी के रिश्ते में रहे थे| पर बाद में आपसी अनबन के चलते इन दोनों नें साल 2017 में तलाक के साथ अलग होने का फैसला लिया था|

अभी की कहें तो अरबाज़ खान अपनी इतालियन गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी को डेट करते हुए उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं| वही दूसरी तरफ मलाईका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर बीते काफी वक्त से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं|

By Akash