जब भी हमारे बीच फिल्मों की बात आती हैं तो हम सभी के पास सबसे पहला विकल्प बॉलीवुड फिल्मों का ही आता है| पर इसके अलावा भी हमारे देश में कई अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज हैं जिन्होंने बीते कुछ सालों में गजब की कामयाबी और लोकप्रियता हासिल की है| और इन्ही में एक है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री| पर आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बिहार में जन्म लेने के बाद भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को जॉइन नही किया| हालाँकि इन्होने बॉलीवुड में आज गजब की प्रसिद्धि हासिल कर ली है…

नीतू चंद्रा

20 जून, 1984 को बिहार की राजधानी पटना में जन्मी जानी मानी और बेहद खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा नें आज फिल्म जगत में काफी अधिक पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है| बता दें के नीतू नें अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढकर एक फ़िल्में की है जिनमे उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े अभिनेताओं संग काम किया है| वहीँ अगर इनकी पहली गिल्म की बात करें तो इन्होने अक्षय कुमार संग फिल्म ‘गर्म मसाला’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था| हालाँकि बिहार से ही होने के बावजूद भी इन्होने कभी भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुख नही किया था|

प्रियंका चोपड़ा

आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी बेहद तगड़ी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नें भी अपने फ़िल्मी करियर में लगभग हर बड़े अभिनेता संग काम किया है| और अगर बात करें इनके शुरूआती दिनों की तो 18 जुलाई, 1982 में जन्मी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्म भी बिहार में ही हुआ था| हालाँकि इनका जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था जो के अब झारखंड का हिस्सा बन चूका है पर बावजूद इसके इन्हें कभी भी भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करते नही देखा गया|

नेहा शर्मा

बेहद खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस नेहा शर्मा की कहें तो इनका जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था| 21 नवंबर, 1987 को जन्मी एक्ट्रेस नेहा शर्मा नें बीते कुछ वक्त में इंडस्ट्री में काफी प्रसिद्धि हासिल की है| और साथ ही बताते चले के इन्होने कई साउथ फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है| पर जहाँ बात आती है भोजपुरी फिल्मों की तो नेहा को भोजपुरी फिल्मों में आज तक नही देखा गया है|

सोनाक्षी सिन्हा

2 जून, 1987 को जन्मी जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| इनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की कहें तो उन्हें आज बिहार के साथ साथ देश में भी काफी अधिक लोकप्रियता मिली हुई है| सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो इन्हें इनकी बिंदास एक्टिंग के लिए जाना जाता है पर सोनाक्षी नें आज तक भोजपुरी सिनेमा की फ़िल्में नही की है|

संदली सिन्हा

हिंदी फिल्म जगत की एक और बेहद जानी मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं संदली सिन्हा जिनके आज लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद हैं| बता दें के संदली सिन्हा का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था और इन्होने काफी कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी| पर अगर बात करें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फ़िल्में करने की तो इन्होने कभी भी भोजपुरी फिल्मों में काम नही किया|

 

By Akash