मशहूर बॉलीवुड एक्टर हृतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की लव स्टोरी आज किसी से छिपी नही है| यह बात हम सभी को पता ही है के अब ये दोनों एक दुसरे से अलग हो चुके हैं पर बीते कुछ वक्त से सुजैन खान अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में नजर आ रही हैं और इन्हें लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है के आने वाले वक्त में ये अपने बोयफ्रेंद अर्सलानी से शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं|

पर हम आपको बता दें के इनसे पहले भी कई ऐसी एक्ट्रेसेज हमारे बीच रही हैं जो तलाक के बाद बॉयफ्रेंड संग ज़िदगी में आगे बढ़ी हैं …

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की बोल्ड और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मलाईका अरोड़ा की लव लाइफ भी किसी से छिपी नही है| बता दें के मलाईका नें सलमान खान के भाई अरबाज़ हाँ संग शादी की थी जो के बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर थे| इन दोनों नें अपनी मर्जी से शादी की थी और ऐसे में इन दोनों की यह शादी लगभग 19 सालों तक चली| पर इसके बाद नजाने ऐसी क्या स्थिति बन गयी के मलाईका और  अरबाज़ नें एक दुसरे को तलाक दे दिया| हालाँकि अगर अभी की कहें तो मलाईका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की जोड़ी काफी चर्चाओं में है|

कल्कि कोचलिन

अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों और सुर्ख़ियों में नजर आने वाली एक्ट्रेस हैं कल्कि कोचलिन जिन्होंने बॉलीवुड के बेहद ही जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप संग शादी रचाई थी| पर इन दोनों की यह शादी अधिक वक्त तक नही टिक पायी और साल 2015 में ये दोनों अलग हो गये| बता दें के इन दोनों की यह शादी साल 2013 में हुई थी| इसके बाद कल्कि नें अपने बोयफ्रेंद गॉय हर्शबर्ग संग शादी का फैसला ले लिया जिनके साथ आज भी ये एक खुशाल शादीशुदा जीवन बिता रही हैं|

करिश्मा कपूर

90 के दशक में अपने लुक्स और एक्टिंग के दम पर राज करने वाली जानी मानी और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का नाम इस लिस्ट में पहले नम्बर पर है| करिश्मा नें अपने फ़िल्मी करियर के बिल्कुल पीक पर शादी का फैसला लिया था और इन्होने साल 2003 में संजय कपूर नाम के एक नामी बिजनेसमैन संग शादी रचाई थी| पर लगभग 10 सालों तक एक दुसरे संग रहने के बाद इनके रिश्ते में दूरियां नजर आने लगी और साल 2016 में इन दोनों नें तलाक का फैसला ले लिया| हालाँकि अब भी इन दोनों के साथ होने की खबरें कभी कभी सुनने को मिलती है|

दिया मिर्ज़ा-

बॉलीवुड की एक और नामी एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा भी इस सूची में शामिल है| बता दें के दिया नें साल 2014 में शादी का फैसला लिया था और इन्होने साहिल सांघा को अपना हमसफर के रूप में चुना था| पर इन दोनों की यह शादी लगभग 5 सालों बाद ही दम तोड़ गयी और इसके बाद साल 2019 में इन दोनों नें एक दुसरे को तलाक भी दे दिया| बता दें के इसके बाद दिया नें 39 की उम्र में दोबारा शादी का फैसला लिया और अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग शादी कर ली जो के एक बिजनेसमैन हैं|

 

By Akash