पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी आज टीवी पर प्रसारित होने वाले कुछ बेहद सक्सेसफुल और मशहूर शोज़ की लिस्ट में गिना जाता है, जिसे लाखों दर्शक बेहद पसंद करते हैं और इसके नए एपिसोड्स के लिए काफी एक्साइटेड भी रहते हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो खतरों के खिलाड़ी शो में कई मुश्किल स्टंट्स और चैलेंजिंग टास्क को परफॉर्म कर चुके हैं और अपनी परफॉर्मेंस से लाखों फैंस को हैरान किया है…

रश्मि देसाई

हमारी इस लिस्ट में शामिल सबसे पहला नाम टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का है, जो खतरों के खिलाड़ी के छठे सीजन में नजर आई थी| भले ही रश्मि देसाई इस शो की विनर नहीं बन पाई थी, लेकिन उनकी शानदार परफॉर्मेंस को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था|

निया शर्मा

अपने बेहद हॉट लुक और बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहने वाली टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में नजर आई थी| दिलचस्प बात यह है कि निया शर्मा सीजन की विनर रही थी और सेट पर वो कई बेहतरीन स्टंट्स परफॉर्म करते हुए नजर आई थी|

हिना खान

टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस हिना खान भी इस लिस्ट में शामिल है, जो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 8 में नजर आई थी और भले ही वह इस शो में काफी कम समय के लिए नजर आई थी, पर उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी|

तेजस्वी प्रकाश

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन में नजर आई थी और शो में उनका क्यूट अंदाज और उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आई थी|

श्वेता तिवारी

अपने बेहद शानदार लुक और फिटनेस के लिए जाने जाने वाली ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी शो के 11वें सीजन में नजर आई थी| वो उस दौरान शो की एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में सामने आई थी|

दिव्यांका त्रिपाठी

सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 में नजर आई थी| शो के दौरान उनकी एक क्लिप सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह बेबी मगरमच्छ को लेकर भागती हुई नजर आई थी|

रुबीना दिलैक

टीवी इंडस्ट्री की एक और बेहद पॉपुलर और चर्चित एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुके हैं| रुबीना दिलाइक को शो के सीजन 12 में देखा गया था, जहां अपने बेहतरीन स्टंट्स से उन्होंने फैंस को खूब इंप्रेस किया था|

शिवांगी जोशी

टीवी इंडस्ट्री की एक और बेहद मशहूर और जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी हमारी इस लिस्ट में शामिल है, जो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आई थी और उन्होंने इस दौरान सेट पर कई सारे बेहद मुश्किल टास्कस और स्टंट्स को परफॉर्म किया था|

सृती झा

हमारी लिस्ट में शामिल आखरी नाम टीवी एक्ट्रेस सृती झा का है, जो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में शामिल हुई थी और इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से अपने कई फैंस को हैरान किया था|

By Akash