आज एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सारे सितारे हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्हें अपने कैरियर और प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया और लाइमलाइट में देखा जाता है और आए दिन आज इंडस्ट्री के कई सितारे अपने लव अफेयर्स और रिलेशनशिप से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चाओं का विषय बनते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस से जुड़ी हुई है, जो बीते कुछ समय से लगातार अपने एक कथित रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई है और रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ कई बार एक्ट्रेस की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी है|

अपनी आज की इस पोस्ट में हम जिनके बारे में बात करने जा रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक काफी पॉपुलर और चर्चित एक्ट्रेस के तौर पर खुद की पहचान रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा हैं, जो इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है|

आए दिन जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आती हैं और इसके अलावा अक्सर ही दोनों आज एक दूसरे के साथ घूमते फिरते हुए और कई पार्टीज और इवेंट्स में शामिल होते हुए नजर आते हैं| साथ ही अपनी सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए भी यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी फोटोस और वीडियोस पोस्ट करते हुए नजर आते हैं|

हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर अपनी तरफ से इस रिश्ते पर किसी भी तरह की अपडेट नहीं दी है, लेकिन इसी तक के बीच अब अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते पर शायद एक हिंट दिया है, जिसकी वजह से जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा अब काफी सुर्खियों में है|

जैसा कि हमें पता है कि अभी हाल ही में बीते कुछ समय पहले अर्पिता खान ने अपने पति आयुष शर्मा के साथ ईद के मौके पर एक पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जहां पर इंडस्ट्री के कई सारे सितारे शामिल हुए थे| इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी पार्टी में नजर आई थी और उनके साथ यहां पर जहीर इकबाल भी नजर आए थे|

पर यहां पर सबसे दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की एक तस्वीर को अर्पिता खान ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर शेयर किया है, और इसमें उन्होंने सोनाक्षी को ‘भाभी’ बताया है| अपनी इस स्टोरी को अर्पिता खान ने भले ही कुछ समय के अंदर डिलीट कर दिया था, लेकिन उनके इस छोटे से हिंट के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता एक बार फिर से काफी सुर्खियों में है|

आपको बताते चलें, अर्पिता खान और आयुष शर्मा द्वारा रखी गए ईद पार्टी से पहले भी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे, जिसे जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने रखा था और यहां से सामने आई कपल की तस्वीरें भी काफी चर्चाओं में थी|

By Anisha