टेलीविजन इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने खूबसूरत अंदाज और फैशन सेंस के लिए भी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है| दिव्यंका त्रिपाठी स्क्रीन पर जितनी खूबसूरत नजर आती हैं असल जिंदगी में भी दिव्यंका त्रिपाठी बेहद खूबसूरत है और स्टाइलिश भी है लेकिन उन्हें सादगी भरा जीवन जीना बेहद पसंद है और इस वजह से ज्यादातर मौकों पर दिव्यंका त्रिपाठी सिंपल अंदाज में नजर आती हैं और अपनी सादगी से भी दिव्यंका त्रिपाठी लोगों का दिल जीत लेती है|

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभा कर घर-घर मशहूर हुई एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुकी है | दिव्यंका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और आए दिन एक्ट्रेस अपनी नई-नई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं| दिव्यंका त्रिपाठी अपने अभिनय कौशल के लिए जितना पॉपुलर है उतना ही ज्यादा अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं और हमेशा ही दिव्यंका त्रिपाठी अपने फैशन सेंस से अपने प्रशंसकों को इंस्पायर करती है|

 

दिव्यंका त्रिपाठी को ज्यादातर मौकों पर इंडियन ट्रेडीशनल आउटफिट में ही देखा जाता है हालांकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ऐसी भी तस्वीरें साझा की है जिसमें एक्ट्रेस शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आती हैं | दिव्यंका त्रिपाठी इंडियन आउटफिट में जितनी खूबसूरत नजर आती हैं उतनी ही स्टाइलिश वह वेस्टर्न आउटफिट में भी दिखती हैं | दिव्यंका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने एक लेटेस्ट साक्षात्कार के दौरान अपने कपड़ों को लेकर कुछ बातें शेयर की है और उन्होंने बताया है कि जब वह शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं तब उन्हें लोग किस तरह से ताने सुनाने लगते हैं|

दिव्यंका त्रिपाठी ने इस बारे में पहली बार मीडिया के सामने खुलकर बात की है| दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि ऑनस्क्रीन जब लोग आपको साड़ी में या फिर ट्रेडिशनल परिधानों में देखते हैं तो वह आपको हमेशा इन्हीं सब कपड़ों में देखना पसंद करते हैं और ऐसे में लोगों को आपका शॉर्ट ड्रेस पहनना अच्छा नहीं लगता| दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि कई बार लोगों को ऐसा लगता है कि यह साड़ी वाली है और ऐसे में शॉर्ट ड्रेस कैसे पहन सकती है| उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए यह भी बताया कि जब भी वह शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं तो सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट करके उन्हें ताने देते हैं और इतना ही नहीं उनकी बहन के पास मैसेज भी करते हैं और उनसे कहते हैं कि आप अपनी बहन को कुछ समझाती क्यों नहीं है|

दिव्यंका त्रिपाठी वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं और उनका हर एक अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब भाता है| दिव्यंका त्रिपाठी काफी समय से किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी सक्रियता बनाए रखती हैं और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट भी शेयर करती हैं|

By Anisha