मूलरूप से पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक अदनान सामी ने बीते 15 अगस्त की तारीख को अपना 50 में जन्मदिन सेलिब्रेट किया| अदनान सामी की कहे तो पाकिस्तान के लाहौर में साल 1971 में इनका जन्म हुआ था पर अगर आज की कहे तो इन्हें भारत की नागरिकता भी मिल चुकी है| इसके अलावा अदनान सामी ने अपनी शानदार सिंगिंग के दम पर आज लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली है|

अदनान सामी की कहे तो 5 साल की उम्र से ही इनकी संगीत में काफी रूचि रही है और उस छोटी सी उम्र में ही उन्होंने पियानो बजाना देख लिया था| और आज यह करीब 35 से अधिक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं और साथ ही अपनी शानदार गायकी से भी लाखों को अपना दीवाना बनाते देखे जाते हैं|

अगर अदनान सामी के कैरियर की बात करें तो साल 1986 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद आज किस मुकाम पर हैं यह बात शायद ही आपको बताने की जरूरत है| अपने करियर के दौरान इन्होंने कई हिट और सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है और साथ ही कई म्यूजिक एल्बम्स मैं भी उनकी दिलकाश आवाज का जलवा सुनने मिलता है| जानकारी के लिए बता दें अदनान सामी पद्मश्री जैसे विख्यात उनको भी सम्मान को भी अपने नाम कर चुके हैं|

इसके बाद अगर इनकी निजी जिंदगी पर नजर डालें तो हम आपको बता दें के आज पूरे 50 सालों के हो चुके अदनान सामी ने अपनी फिटनेस को बड़ी खूबसूरती से मेंटेन किया हुआ है| पर आपको यह बात जानकर शायद हैरानी हो एक वक्त ऐसा भी था जब अदनान सामी का वजन पूरे 230 किलोग्राम हुआ करता था| हालांकि साल 2017 में उन्होंने अपना कायाकल्प कर लिया और पूरे 16 महीनों तक खुद पर मेहनत करने के बाद इन्होंने अपना वजन 5 किलोग्राम कर लिया|

इसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अदनान सामी काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में नजर आते रहते हैं| बात करें अगर अदनान सामी की शादीशुदा जिंदगी की तो हम आपको बता देंगे इन्होंने असल जिंदगी में कोई 4 शादियां की हैं जिनमें एक ही लड़की से उन्होंने 2 बार भी शादी की है| इसके अलावा अपनी दो शादियों के रिश्तों में अदनान असफल भी रहे हैं|

बात करे अगर अदनान सामी की पहली शादी की तो हम आपको बता देंगे उन्होंने साल 1993 में जेबिया बख्तियार के साथ शादी रचाई थी| पर 4 सालों बाद इनका यह रिश्ता साल 1997 में टूट गया| हालांकि शादी से यह एक बेटे के पिता बने थे इसका नाम अजान सामी खान है|

इसके बाद दुबई की एक बिजनेसवूमेन अरब सबा गलादरी के साथ इन्होंने साल 2001 में दूसरी बार शादी रचाई थी| इस दूसरी शादी का साल 2004 में तलाक के साथ अंत हो गया| पर इसके बाद दोबारा साल 2008 में इन दोनों ने शादी की लेकिन साल 2009 में एक बार फिर इनका यह रिश्ता खत्म हो गया|

इस सब के बाद अंत में अदनान सामी ने रोया सामी खान के साथ साल 2010 में चौथी बार शादी रचाई और उन्हीं के साथ आज ये अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं|

By Anisha