90 के दशक की बेहद खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने दौर की एक बेहद सफल अभिनेत्री रही थी जिन्होंने साल 1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था| वही अगर बात करें उनके फिल्मी कैरियर की तो इन्होंने अपने करियर में कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था और इंडस्ट्री के लगभग हर फेमस अभिनेता के साथ इन्हे फिल्मों में देखा जा चूका है|

पर अगर असल जिंदगी की बात करें तो करिश्मा कपूर को अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव झेलने पड़े| करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी अधिक सक्सेसफुल रही थी उन्हें पर्सनल लाइफ में उतने ही उतार-चढ़ाव भरे दिनों को देखना पड़ा| और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी के बारे में हीं बताने जा रहे हैं|

करिश्मा कपूर ने निजी जिंदगी में एक दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी रचाई थी लेकिन लेकिन एक्ट्रेस अपने इस रिश्ते में असफल रही जिस वजह से इनका यह रिश्ता सिर्फ 13 साल तक ही चल पाया| करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी जिसके कुछ सालों बाद ही इनके घर में आपसी अनबन की स्थिति बन गई और फिर आखिरकार साल 2016 में यह दोनों तलाक लेकर अलग हो गए|

शादी से करिश्मा कपूर कुल 2 बच्चों की मां बनी थी जिनमें इनका एक बेटा किआन राज कपूर और एक बेटी समायरा कपूर शामिल है| कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जाता है के संजय कपूर के लिए है तलाक काफी महंगा पड़ा था क्योंकि एलुमनी के रूप में अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा करिश्मा कपूर को कानूनी तौर पर देना पड़ा था|

बता दे, करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ आप जिस फ्लैट में रहती हैं वह भी संजय कपूर द्वारा ही दिया गया था और आज तलाक के बाद भी संजय कपूर ही अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं| जानकारी के लिए बता दें करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं जो आज पूरे देश का सबसे महंगा स्कूल माना जाता है|

इस सब के अलावा संजय कपूर ही बच्चों का पूरा खर्च भी उठाते हैं| और इस तलाक के दौरान एक बांड भी साइन कराया गया था जिसके तहत संजय कपूर करिश्मा कपूर को हर महीने 10 लाख रुपए भेजते हैं| बता दे, बॉन्ड साइन होने के दौरान यह पूरे 14 करोड़ का बांड साइन हुआ था जिसके बाद तलाक को मंजूरी मिली थी|हालांकि आज संजय कपूर और करिश्मा कपूर के तलाक को काफी लंबा वक्त गुजर चुका है लेकिन इसके बावजूद आज भी संजय कपूर अपने बच्चों से मिलने आते रहते हैं| और इसके अलावा कई बार छुट्टियों के दौरान वो अपने बच्चों को अपने पास भी बुलाते हैं| अगर बात करें करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्ते की तो आज भी यह दोनों अच्छे फ्रेंड की तरह एक दूसरे से मिलते जुलते हैं जिससे बच्चों की परवरिश पर उनके बीच की कड़वाहट का असर ना पड़े|

By Anisha