साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा नयनतारा ने बीते 9 जून 2022 को विग्नेश शिवन के साथ शादी रचाई थी और शादी से पहले इस कपल ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था जिसके बाद दोनों ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से एक दूसरे से ब्याह रचा लिया और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए| बता दे नयनतारा और विग्नेश साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म “नानुम राउडी धान” के सेट पर एक दूसरे से मिले थे और यहीं से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों का प्यार परवान चढ़ा था|

वही शादी के बाद से ही नयनतारा और विग्नेश लगातार चर्चाओं का विषय बने हुए हैं इस कपल की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं और इन दोनों की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं| नयनतारा और विग्नेश भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री के पहले ऐसे कपल हैं जिन्होंने बाकी कपल से हटकर कुछ किया है और इस वजह से इन दोनों की लोखों प्रशंसा कर रहे हैं|

दरअसल आमतौर पर शादी के बाद ज्यादातर कपल्स अपना हनीमून एंजॉय करने हनीमून ट्रिप पर निकल जाते हैं परंतु नयनतारा और विग्नेश ने ऐसा नहीं किया और शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद यह कपल लगातार मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहा है और इतना ही नहीं यह दोनों जरूरतमंदों को दान पुण्य का काम भी कर रहे हैं|

सोशल मीडिया पर हाल ही में नयनतारा और विग्नेश की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है जिसमें यह दोनों मंदिरों में अन्न दान करते हुए और जरूरतमंदों को भोजन कराते हुए दिखाई दे रहे हैं| वही अब नयनतारा और विग्नेश केरल के चेट्टीकुलंगरा देवी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे| नयनतारा और विग्नेश शादी ने शादी के बाद हनीमून पर ना जाकर बल्कि मंदिरों का दौरा कर रहे हैं और गरीबों को भोजन करा रहे हैं| जिस तरह से यह कपल जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आया है यह लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी इस कपल की खूब तारीफ हो रही है|

वृद्धाश्रमों में बांटा खाना

नयनतारा और विग्नेश ने हजारों अनाथ बच्चों और वृद्ध लोगों को भोजन करवाया और तमिलनाडु के कई अनाथालय और वृद्ध आश्रम में इन्होंने जरूरतमंद का सामान वितरित किया है| खबरों के मुताबिक नयनतारा और विग्नेश ने तकरीबन 18000 बच्चों को भोजन करवाया है और इसके साथ ही बुजुर्गों को भी भोजन करा कर उनका आशीर्वाद लिया| सोशल मीडिया पर स्थापन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह कपल गरीब और जरूरतमंदों को भोजन कराते हुए नजर आ रहा है

अपने इस नेक काम के बदौलत नयनतारा और विग्नेश प्रशंसकों का दिल तो जीत ही रहे हैं साथ ही ईश्वर और जरूरतमंद लोगों की दुआएं भी इन्हें मिल रही है| नयनतारा और विग्नेश की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है | इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थी| शादी के बाद भी नयनतारा और विग्नेश महाबलीपुरम दर्शन के लिए गए थे और इस दौरान न्यूली वेड कपल को हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया था|

By Anisha