बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है | वही एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में आ गई है| दरअसल इस बार शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है| आपको बता दें शिल्पा शेट्टी के बेटी वियान कुंद्रा ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए महज 10 साल की उम्र में अपना एक यूनिक बिजनेस शुरू कर दिया है जिसकी जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को दिया है|

दरअसल शिल्पा शेट्टी ने बीते रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे वियान कुंद्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए उसके स्टार्टअप आइडिया के बारे में लोगों को जानकारी दी है | शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा और राज का बेटा वियान कुंद्रा कस्टमाइज्ड शूज फ्लॉन्ट करता हुआ नजर आ रहा है जो कि उसने अपनी मां के लिए डिजाइन करवाए हैं|सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं|

फूली नहीं समा रही हैं मां शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

वही इस वीडियो में वियान कुंद्रा जो शूज दिखा रहे हैं उसका नाम उन्होंने VRKICKS रखा है और इनकी कीमत 4999/- से शुरू होती है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने बेटे के बिजनेस आइडिया के बारे में लोगों को जानकारी दी है और उन्होंने लिखा है कि , ‘मेरे बेटे वियान-राज का पहला और यूनिक बिजनेस वेंचर VRKICKS, जो कि कस्टमाइज्ड स्नीकर शूज बनाता है। छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा ही प्रोत्साहित करना चाहिए।’

10 साल की उम्र में बिजनेसमैन बना वियान

वही शिल्पा शेट्टी ने आगे यह लिखा है कि,” इस वेंचर के आईडिया, कांसेप्ट , डिजाइन और यहां तक की वीडियो भी मेरे बेटे वियान कुंद्रा ने खुद बनाया है और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि इतनी छोटी सी उम्र में अपने इस कमाई का एक हिस्सा उसने चैरिटी में देने की बात भी कही है| अभी वह केवल 10 साल का है..”| शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वही उनके बेटे वियान कुंद्रा की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके छोटे से दिमाग में जिस तरह से बिजनेस आइडिया निकाला है उसकी भी लोगों प्रशंसा कर रहे हैं| वही फैन्स के साथ साथ इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी भी वियान कुंद्रा की खूब तारीफ कर रहे हैं |

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि यह जेनरेशन उन्हें हैरान कर रही है और साथ ही अपने बच्चे को अभिनेत्री ने बेस्ट ऑफ लक भी कहा है | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वियान कुंद्रा ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ जूतों की पहली जोड़ी लोगों के सामने पेश किया है वह वाकई में काबिले तारीफ है और इतनी छोटी सी उम्र में बिजनेस के बारे में सोचना अपने आप में बहुत बड़ी बात है|

By Anisha