बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है|  ऐश्वर्या राय साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ बेहद धूमधाम से शादी रचाने के बाद बच्चन परिवार की बहू बनी थी और आज  दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं और वही साल 2011 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था|  आराध्या बच्चन में  आज पूरे बच्चन परिवार की जान बसती है और वही आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय जो स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती है वह किसी से छिपी नहीं है|

आराध्या बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है और वो  अक्सर ही अपने स्टार पेरेंट्स की तरह ही लाइमलाइट में बनी रहती है|आराध्या बच्चन के जन्म के बाद कई महीने तक  अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपनी बेटी को लाईमलाईट से कोसों दूर रखा था और फिर कुछ समय के बाद इस कपल ने अपनी बेटी  आराध्या को दुनिया से मिलवाया था और उनके नाम का भी खुलासा किया था|

आपको बता दें ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी लाडली बेटी को आराध्या नाम बहुत सोच समझ कर दिया था और  आप शायद ही यह बात जानते होंगे की  अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या का नाम रखने में 4 महीने का वक्त लगाया था|ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस बात का खुलासा खुद अपनी बेटी आराध्या के पहले जन्मदिन के खास मौके पर किया था  और ऐश्वर्या ने बताया था की  आखिर क्यों उन्हें अपनी बेटी का नाम रखने में इतना वक्त लगा था|

ऐश्वर्या  ने   साल 2011 में अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि,”  मैंने और अभिषेक नहीं हमेशा यही नाम सोचा था परंतु हमने अपने परिवार के सामने यह नाम रखा था| ऐश्वर्या ने कहा कि जब भी  हमारा बेबी होता है तो समय बहुत जल्दी जल्दी बीतता है  और इसी चक्कर में मैंने ध्यान ही नहीं दिया की  हमें अपनी बेटी का नाम भी फाइनल करना है जिसके चलते  हमें अपनी बेटी का नाम रखने में 4 महीने का वक्त लग गया था|

ऐश्वर्या ने बताया था कि आराध्या के नाम का दो अर्थ है जिसमें से आराध्या के नाम का पहला अर्थ यह है कि जो  आराधना करने के योग्य हो, जिसकी पूजा की जा सकती है और दूसरा अर्थ यह है कि सबसे पहला|वही  अभिषेक बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को  परिवार की परंपराओं के बारे में काफी अच्छा ज्ञान दिया है और वह हर तरह की चीजों को बखूबी समझती है|अभिषेक बच्चन ने बताया था कि जब आराध्या बहुत छोटी थी तभी से उन्हें पता था कि वह किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने कहा था कि,”  आराध्या को इस बारे में भी पूरी जानकारी है कि  उनके दादा दादी और माता-पिता सभी  एक्टर्स है|

वही  आराध्या बच्चन में तो ऐश्वर्या राय बच्चन की जान बसती है और वह अपनी बेटी से बेइंतहा प्यार करती है और उसे एक पल के लिए भी खुद से दूर नहीं करती और वही अपनी बेटी के प्रति ऐश्वर्या  का हद से ज्यादा  केयरिंग होने की वजह से  उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है परंतु ऐश्वर्या को इससे जरा भी फर्क नहीं पड़ता और वही करती हैं  जो उनकी बेटी के लिए उन्हें सही लगता है|बता दे हाल ही में  बीते 10 नवंबर को ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन का 10 वां  जन्मदिन बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है |वही  ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी  और इन तस्वीरों में आराध्या बच्चन बेहद क्यूट नजर आ रही थी|

 

By Anisha