बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन अब पूरी तरफ से अपनी नीजी जिंदगी इमं मशरूफ हो चुकी है| ऐसे में इन्हें अधिकतर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है| ऐश्वर्या की कहें तो अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिये आज भी ये कनेक्टेड रहती हैं और आये दिन सोशल मीडिया के जरिये अपनी रियल लाइफ अपडेट्स फैन्स तक पहुंचाती रहती हैं| फिर चाहे बात किसी फॅमिली सेलिब्रेशन की हो या फिर इवेंट- फंक्शन की, ऐश्वर्या लगभग हर अपडेट अपने फैन्स संग शेयर करती है|

बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट भी ऐश्वर्या के ऊपर है| बता दें के ऐश्वर्या आज शादी एक इतने सालों बाद भी अपनी माँ के बेहद करीब हैं और बीते रविवार के दिन ही ये अपनी माँ का जन्मदिन मनाती भी नजर आई थी| और इस दौरान भी ऐश्वर्या अपने फैन्स को अपडेटेड रखना नही भूली| ऐश्वर्या नें माँ का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर क्र फैन्स को भी इस बात की जानकारी दी थी|

ऐश्वर्या की माँ की बात करें तो उनकी नाम का नाम वृंदा राय है और जिनकी उम्र इस जन्मदिन पर पूरे 70 साल हो चुकी है| जन्मदिन के इस मौके पर ऐश्वर्या अकेली नही रही बल्कि उनके साथ अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी उनकी माँ का जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई| ऐश्वर्या की माँ भी जन्मदिन के इस मौके पर काफी खुश नजर आई और इन ख़ास पलों में बेटी ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और पोती आराध्या नें उनके जन्मदिन को और ख़ास बना दिया|

ऐश्वर्या नें माँ का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए अपने इन्स्ताग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की थी| जिसके साथ कैप्शन में एक्ट्रेस नें लिखा था- ‘हैप्पी 70वां बर्थडे डियरेस्ट डार्लिंग मॉमी-डोडा। हम आपसे बेइंतहा प्यार करते हैं। आप हमारी दुनिया हैं’|बात करें अगर ऐश्वर्या की शेयर की गयी तस्वीरों की तो इनमे तीन अलग अलग केक्स के साथ ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या जन्मदिन सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं| साथ ही अगर आपने गौर किया हो तो पीछे दीवार पर एक तस्वीर भी लगी हुई है| इस तस्वीर में कोई और नही बल्कि कृष्णराज राय है जो के ऐश्वर्या के पिता है|

तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नही होगा के ऐश्वर्या नें अपनी माँ के साथ बिताये अपने इन हसींन लम्हों को शायद ही भुलाने वाली हैं| वहीँ दूसरी तरफ इस मौके पर जया बच्चन और अमिताभ बच्चन नें भी ऐश की माँ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी| हालाँकि उनके जन्मदिन में शामिल वो नही पहुँच सके|

वहीँ ऐश्वर्या नें अभी हाल ही में फैन्स को एक और खुशखबरी दी है| बता दें के ऐश्वर्या जल्द ही कमबैक करने वाली है| और इसके लिए ऐश्वर्या नें एक तमिल फिल्म का चयन किया है जिसका नाम’PonniyinSelvan’ है| और अपनी इसी फिल्म के सिलसिले में ऐश्वर्या बेटी आर्ध्या और पति अभिषेक के साथ हैदराबाद पहुँच चुकी है|फैन्स अपनी चाहीती एक्ट्रेस ऐश्वर्या को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साईटेड है और इसीलिए ऐश्वर्या इन दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रही है|

 

By Anisha