कोरोना वायरस का खतरा आज देश ही नही बल्कि पूरे विश्व पर काले बादलों की तरह मंडरा रह है और ऐसे में देश के कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा भी क्र दी गयी है| लॉकडाउन के इन हालातों में सभी काम धंधे भी बंद हो गये हैं जिस वजह से आम जनता से लेकर कई फिल्म जगत के सितारे भी काम नही तलाश पा रहे हैं और ऐसे में कुछ तो ऐसे भी सितारे है जो इन दिनों आर्थिक तंगी की कगार पर पहुँच चुके हैं| और ऐसे ही स्टार्स की लिस्ट में अब राजेश खट्टर और उनकी पत्नी वंदना संजनानी भी आ गये है जिन्होंने हाल ही में अपने आर्थिक हालातों का खुलासा किया है|

एक बातचीत के दौरान राजेश खट्टर की पत्नी वंदना संजनानी ने अपने आर्थिक हालातों को लेकर बताया है के अभी उनकी स्थिति ठीक नही है| और बीते दो सालो में उनके पास जो सेविंग्स थी वो मेडिकल सर्विसेज लेने में खर्च हो चुकी है| वहीँ अपने एक इंटरव्यू में राजेश खट्टर नें भी इस बात का ज़िक्र किया था| उन्होंने अनुसार अस्पताल में बेड ले पाना एक बुरे सपने सा हो गया था| और अब जब इनकी पत्नी ने यह खुलासा किया है तो इससे सभी हैरान रह गये है|

वन्दना नें हालातो को ज़िम्मेदार ठहराते हुए बताया है के उनके पास अब कोई भी काम नही बचा है और इसी कारण महज़ सेविंग्स से खर्च चलाना ही उनके पास आखिरी विकल्प बचा है| आगे वन्दना नें बताया के कोरोना की पहली लहर के बाद से ही ये बेटे को सम्भालने में लगी थी| वन्दना नें आगे बताया के बीते साल वो अस्पताल में थी जिस वजह से लॉकडाउन के हालातों के बारे में पता नही था| और इस साल जब से लॉकडाउन लगा है तब से उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ रहा है|

जानकारी के लिए बता दें के पिछले साल वन्दना हॉस्पिटल में एडमिट थे और इस वजह से फैमली की काफी सारी सेविंग्स उनके इलाज़ में खर्च हो गयी| और जब इस साल जब घर में सबकी हालत ठीक है तो देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है जिस वजह से उन्हें कोई काम नही मिल पा रहा है| बता दें के बीते साल लगे लॉकडाउन से ही इन्हें कोई काम नही मिला है और पिछले साल से ही ये सेविंग्स से अस्पताल और घर का खर्च चला रही है|

जानकारी के लिए बता दें के राजेश खट्टर अप्रैल महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे और इसके बाद इलाज़ के लिए उन्हें गाजियाबाद के कौशाम्बी में बने यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एडमिट कराया गया था| साथ ही राजेश के पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गये थे पर उन्हें डॉक्टर्स बचा नही पाए और वो अब इस दुनिया से विदा ले चुके हैं|

जानकारी के लिए बता दें के राजेश खट्टर के बेटे कोई और नही बल्कि फिल्म जगत में फिल्म ‘धड़क’ के जरिये कदम रखने वाले अभिनेता ईशान खट्टर है| ईशान राजेश की पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे है| वहीं दूसरी पत्नी वंदना से भी राजेश एक बेटे के पिता बने है जिसका नाम युवान है|

 

By Akash