बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपने दमदार लुक्स और एक्टिंग के दम पर आज गजब की पहचान हासिल कर चुके हैं और इसी वजह से आज इनके लाखों की संख्या में चाहने वाले मौजूद हैं| असल जिंदगी की बात करें तो अजय देवगन ने काजोल संग शादी रचाई है जिससे अजय देवगन कुल 2 बच्चों के पिता भी बन चुके हैं| इनमे अजय देवगन का बेटा युग देवगन और बेटी न्यासा देवगन शामिल है| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम अजय देवगन की बेटी ने न्यासा के बारे में ही बात करने जा रहे हैं|

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और यहां पर अक्सर ही इन्हें अपनी तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है|

बता दे न्यासा देवगन इंडस्ट्री की कुछ सबसे फेमस और चर्चाओं में रहने वाली स्टार किड्स मैं गिनी जाती हैं लेकिन कभी-कभी न्यासा को अन्य सितारों और स्टार किड्स की तरह ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है|

अभी बीते कुछ वक्त पहले की बात करें तो पिता अजय देवगन के साथ न्यासा को एक मंदिर में देखा गया था जहां उनके छोटे कपड़ों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी और सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी जिसे देखते हुए पिता अजय देवगन भी काफी गुस्से में आ गए| और इसके अलावा कई बार अजय देवगन सोशल मीडिया पर भी बेटी न्यासा पर भडकते देखे जा चुके हैं|

न्यासा कपड़ों के अलावा अपनी स्किन टोन की वजह से भी कई बार चर्चा का विषय बनती देखी गयी है| बात करें अगर बीते साल 2019 की तो अमिताभ बच्चन के घर पर हुई एक दिवाली पार्टी में न्यासा शामिल हुई थीं जिसमे इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे शामिल हुए थे| इस बीच न्यासा देवगन को पार्टी में सफेद रंग के एक लहंगे में देखा गया था और पार्टी में न्यासा नें काफी हैवी मेकअप कर रखा था जो अन्य लोगों को पसंद नही आया| उन्होंने ऑय लाइनर से लेकर ग्लॉसी लिपस्टिक तक काफी कुछ लगाया था और साथ ही गालों को भी हाईलाइट किया था|

जानकारी के लिए बता दें बीते साल 2019 में अजय देवगन के पिता वीरू देवगन हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए थे जिसके बाद घर में और उनके फैंस के बीच काफी दुखद माहौल था|

लेकिन इस बीच भी अगले दिन न्यासा देवगन को चलन से बाहर निकलते हुए देखा गया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था| ऐसा इसलिए क्योंकि परिवार में चल रहे दुखद माहौल के बावजूद न्यासा सैलून पहुंची हुई थी|

बता दे, अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले न्यासा देवगन को फेयर स्किन टोन में देखा गया था जिसके बाद लोग उन्हें लेकर ऐसे अंदाजे लगाने लगे थे के सिर्फ 17 साल की उम्र में ही उन्होंने स्किन लाइटनिंग करवा ली है|

न्यासा देवगन इसलिए काफी अधिक रोल की जा रही हैं क्योंकि अभी उनकी उम्र काफी कम है और इतनी कम उम्र में ही वह जैसी हैं खुद को एक्सेप्ट नहीं कर पा रही हैं|

By Akash