अजय देवगन और काजोल इंडस्ट्री के पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं और यह दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक है| अजय देवगन और काजोल की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर जितनी सुपरहिट रही है असल जिंदगी में भी यह दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं और इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है|

अजय देवगन और काजोल ने 24 फरवरी सन 1999 को शादी रचाई थी और शादी के बाद यह कपल 2 बच्चों के माता-पिता बने जिनमें से इनकी बेटी का नाम न्यासा देवगन है और बेटे का नाम युग देवगन है|

अजय देवगन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में स्थित अपने बेहद भव्य और आलीशान बंगले शिव शक्ति में रहते हैं| आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको अजय देवगन और काजोल के किसी खूबसूरत आशियाने की एक बेहतरीन झलक दिखाने जा रहे हैं तो आइए डालते हैं अजय देवगन के घर की इन तस्वीरों पर एक नजर

शिवशक्ति की खासियत

अजय देवगन और काजोल का यह बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है इन्होंने अपने इस बंदे का नाम शिव शक्ति रखा है| वही अजय देवगन और काजोल के घर का अग्रभाग जुहू के अन्य सेलिब्रिटी के घरों की तुलना में काफी बड़ा और विस्तृत है|

इस कपल के घर का इंटीरियर बेहद ही शानदार है और घर में राजसी की सीढ़ियों से लेकर लाइटिंग तक की व्यवस्था बेहद शानदार है| इन दोनों ने अपने घर का कलर वाइट रखा है जोकि सुखदायक रंग है|

वही घर में लगी विंडोज में बारिक कारीगरी देखने को मिलता है और इसके साथ ही खिड़कियों पर ग्लास भी लगा हुआ है जोकि इनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है|

काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने खूबसूरत तस्वीर साझा करती रहती है और इन्हीं तस्वीरों में काजोल के घर की खूबसूरत झलक भी देखने को मिलती है|

को अपने घर का बरामदा बेहद पसंद है और वह कई बार बरामदे में पोज देते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी है|

इनके घर का ड्राइंग रूम बेहद आरामदायक और एडजेस्टेबल है और यहां पर एक बड़ी सी ओपन खिड़की भी लगी हुई है| खिड़की के बाहर हरियाली का नजारा देखते ही बनता है| अजय देवगन और काजोल के बंगले में वुडन की फ्लोरिंग की गई है जो कि बेहद खूबसूरत नजर आती है और वही बंगले के बैकयार्ड की दीवारें खूबसूरत पत्थरों की बनी है जोकि इनके घर को एक डीसेंट लुक देता है|

अजय देवगन और काजोल के घर की सीढ़ियां बेहद खूबसूरत नजर आती है | अजय देवगन के घर का बेडरूम काफी भव्य और आलीशान है |इसके अलावा शिवशक्ति में एक जिम भी बना है जहां पर यह दोनों व्यायाम करते हैं और अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं|

काजोल के घर का गार्डन एरिया भी काफी भव्य और आलीशान है जहां पर चारों तरफ हरे भरे पेड़ पौधे देखने को मिलते हैं और उनके घर के कोने कोने में विलासिता झलकती है|मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और काजोल के बंगले शिव शक्ति की कीमत 60 करोड़ रुपए बताई जाती है|

By Anisha