हमारी भारतीय क्रिकेट टीम में एक बेहद शानदार और बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान रखने वाले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे आज अपने दमदार खेल प्रदर्शन के बदौलत लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक खास पहचान हासिल कर चुके हैं और इसी वजह से आज लाखों क्रिकेट लवर के बीच उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

ऐसे में अजिंक्य रहाणे आज अपने फैंस के बीच अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं, और उन्हें कई बार अपने फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बनते हुए भी देखा जाता है| ऐसे में अजिंक्य रहाणे अब एक बार फिर से अपने फैंस के बीच काफी चर्चाओं का विषय बने हुए हैं, और ऐसे में आज के अपनी इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं…

जैसा कि हम सभी को पता है कि आज 5 अक्टूबर, 2022 की तारीख को हमारे पूरे देश में विजयदशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है| लेकिन, अजिंक्य रहाणे के घर विजयदशमी के इस खास मौके पर एक नई खुशी ने दस्तक दी है, जिस वजह से क्रिकेटर अब काफी खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं|

दरअसल, आज 5 अक्टूबर, 2022 की तारीख को अजिंक्य रहाणे अपने दूसरे बच्चे के पिता बन चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है| आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे इससे पहले एक बेटी के पिता थे, जिनका नाम आर्या है| ऐसे में बेटे के जन्म के बाद अब अजिंक्य रहाणे की 3 साल की बेटी आर्या को भी एक भाई मिल चुका है, जिस वजह से वह भी अब बेहद खुश हैं|

सोशल मीडिया के जरिए अजिंक्य रहाणे ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ये अपडेट फैंस के साथ शेयर की है कि उनकी पत्नी राधिका ने सफलतापूर्वक अपने बेटे को जन्म दे दिया है और जन्म के बाद मां और बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं| इस पोस्ट में आगे अजिंक्य रहाणे ने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया है|

ऐसे में इस खास मौके पर अब सोशल मीडिया के जरिए ही अजिंक्य रहाणे के लाखों फैंस उन्हें दूसरी बार पिता बनने की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ अजिंक्य रहाणे के फैंस के बीच उनके पिता बनने की खबर इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है और इसी वजह से अब वो इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक काफी चर्चाओं का विषय बने हुए हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बीते साल 2014 में राधिका धोपावकर के साथ शादी रचाई थी और अपनी शादी के तकरीबन 5 सालों बाद साल 2019 में वह एक बेटी के पिता बने थे| इसके बाद वह अपनी फैमिली के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे थे और अब विजयादशमी के इस खास मौके पर उनकी खुशियां और बढ़ चुकी हैं, क्योंकि अब उनके परिवार में एक और नन्हा सदस्य शामिल हो चुका है|

By Anisha