11 मार्च, 2022 की तारीख को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस साल की कुछ सबसे सफल और विवादित फिल्मों में शामिल रही है, जिसमें हमारे हिंदी फिल्म जगत के अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे अभिनेताओं से लेकर पल्लवी जोशी, मृणाल कुलकर्णी और भाषा संबली जैसी अभिनेत्रियां लीड रोल में नजर आई थी और अगर इस फिल्म के निर्देशन की बात करें तो, हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म का निर्देशन किया था|

तमाम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बनी इस फिल्म मैं नजर आए सितारों के साथ साथ इस फिल्म का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी लाखों दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में कामयाब रहे, और उन्हें लेकर ऐसा कहना भी गलत नहीं होगा कि इस फिल्म की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता में भी एक बड़ा इजाफा हुआ है|

ऐसे में अब एक बार फिर से ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों फैंस के बीच काफी खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं, क्योंकि उनसे जुड़ी एक बड़ी अपडेट इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है|

दरअसल, प्राप्त हुई कुछ ताजा जानकारियों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि मुंबई के पॉश इलाके में विवेक अग्निहोत्री ने खुद का एक आलीशान घर खरीदा है, और अपने घर से जुड़ी जानकारियों को लेकर अब वह काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं| मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के वर्सोवा इलाके में खुद का एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत तकरीबन 17 करोड़ 92 लाख रुपए है|

बताया जा रहा है कि विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने अपना यह नया आशियाना Ecstasy Realty के डेवलपर से खरीदा है और इसके लिए उन्होंने तकरीबन 1 करोड़ 7 लाख रुपयों की भारी स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है| रिपोर्ट के मुताबिक,उनका यह नया घर अपार्टमेंट की 30वीं मंजिल पर स्थित है, और इसका पूरा एरिया तकरीबन 3260 स्क्वायर फीट है|

अंत में अगर विवेक अग्निहोत्री के फिल्मी कैरियर की बात करें तो, आज उनका नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे जाने-माने और मशहूर फिल्ममेकर्स में शामिल हो चुका है, जिसमें फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का काफी अहम योगदान रहा है| विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म के पूरे कलेक्शन की बात करें तो, ऐसा सामने आया है कि उनकी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड तकरीबन 340 करोड रूपयों का भारी करेक्शन किया था, पर इसमें सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यह फिल्म बनाई ही महज 15 से 20 करोड़ के बजट में गई थी|

प्रोफेशनल लाइफ के बाद अगर विवेक अग्निहोत्री की निजी जिंदगी की बात करें तो, बीते साल 1997 में उन्होंने एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ शादी रचाई थी और अपनी इस शादी से अभिनेता आज कुल 2 बच्चों के पिता भी बन चुके हैं| वर्तमान समय में विवेक अग्निहोत्री की उम्र 48 साल हो चुकी है, और आज वह अपनी फैमिली के साथ एक खुशहाल पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं|

By Akash