बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और ब्लॉकबस्टर सिंगर्स में से एक मिका सिंह के प्रशंसकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया दरअसल मीका सिंह को उनकी सपनों की राजकुमारी मिल गई है और उन्होंने अपनी स्वयंवर में अपनी दुल्हन खोज लिया है| बता दे मीका सिंह नेशनल टीवी पर ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ रियलिटी शो के जरिए अपने सपनों की राजकुमारी खोजने में लगे हुए थे और इतने दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार मीका सिंह को उनकी बेटर हाफ मिल चुकी है और ऐसे में मीका सिंह की खुशियों का ठिकाना नहीं है|

आपको बता दें मिका सिंह के स्वयंवर में देश के कोने कोने से कई हसीनाएं आई थी जिन्होंने सिंगर का दिल जीतने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया हालांकि मीका सिंह का दिल जीतने में अगर कोई हसीना कामयाब हो सकती तो वह है टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी जोकि मीका सिंह की काफी पुरानी दोस्त भी है|

मीका सिंह ने अपने इस स्वयंवर में अपनी बरसो पुराने दोस्त आकांक्षा पुरी को अपने दुल्हन के रूप में चुनकर अपना हमसफर बनाया है और इन दिनों सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की खूब चर्चाएं चल रही है| गौरतलब है कि आकांक्षा पुरी की एंट्री मीका सिंह के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड के द्वारा हुई थी और वही मीका सिंह ने अपने दोस्त आकांक्षा पुरी को ही अपनी दुल्हनिया चुन लिया है |

गौरतलब है कि आकांक्षा पुरी साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती के लिए जानी जाती है और हाल ही में आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का स्वयंवर जीतकर ‘मीका दी वोहती’ का टाइटल अपने नाम कर लिया है और अब आकांक्षा पुरी मिका सिंह के दिल की रानी बन गई है| मीका सिंह का स्वयंवर जीतने के बाद आकांक्षा पुरी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह मिका सिंह के साथ बेहद खुश नजर आ रही है हालांकि इस कपल को लेकर ऐसी भी खबर आ रही है कि अभी तक इन दोनों ने शादी नहीं की है|

सामने आई तस्वीरों में जहां आकांक्षा पुरी पिंक कलर के ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है वही दूल्हा बने मीका सिंह ब्लैक कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं| इन तस्वीरों में आकांक्षा पुरी के हाथों में मीका के नाम की मेहंदी, चूड़ा, और कलीरे भी देखने को मिल रही है और इन दोनों ने अपने गले में गुलाबी रंग की फूलों की माला भी पहनी हुई है|

वही के तस्वीर में मीका सिंह अपनी दुल्हनिया आकांक्षा पुरी के हाथों को चुनते हुए नजर आ रहे हैं| मीका सिंह ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा की स्वयंवर के दौरान उन्हें नीत महल और प्रांतिका दास से अच्छी आकांक्षा पुरी ही लगी क्योंकि आकांक्षा को वह पहले से अच्छी तरह से जानते थे और ऐसे में उन्हें भी एहसास हुआ कि आकांक्षा से अच्छा लाइफ पार्टनर उनके लिए कोई हो ही नहीं सकता|

गौरतलब है कि इस शो में स्टेज पर मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ने शादी नहीं की है बल्कि उन्होंने सिर्फ अपनी पसंद बताने के लिए एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई है | मीका सिंह के मुताबिक शादी के बंधन में बंधने से पहले वह कैमरे से दूर आकांक्षा पुरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं |

आपको बता दें आकांक्षा पुरी और मीका सिंह पिछले 10 -12 साल से एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं और इन दोनों के बीच काफी पुराना और खास रिश्ता है हालांकि अब इन दोनों की दोस्ती एक गहरे रिश्ते में बदल चुकी है और मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपना हमसफ़र बनाने के लिए चुन लिया है|

 

By Anisha