बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जिनकी मैरिड लाइफ कुछ खास नहीं रही और इन्होंने बड़े अरमानों से शादी तो रचा ली परंतु शादी के कुछ दिनों बाद ही इनके पार्टनर्स के साथ इनका रिश्ता खराब होने लगा जिसके बाद इन्होंने आपसी सहमति से अपने पार्टनर से अलग होकर अपनी शादीशुदा रिश्ते का अंत कर दिया और अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए| आज हम बात करने जा रहे हैं टेलीविजन इंडस्ट्री की एक ऐसी ही खूबसूरत और जानी-मानी अदाकारा श्रद्धा निगम के बारे में जिन्होंने कई पापुलर टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है|

श्रद्धा निगम ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के बदौलत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है| श्रद्धा निगम इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री भी है जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करती है और यही वजह है कि श्रद्धा निगम के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती |

हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर श्रद्धा निगम की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है और इन तस्वीरों में श्रद्धा निगम बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं| वही इस तस्वीर के वायरल होने के बाद श्रद्धा निगम काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गई है और आज हम आपको अभिनेत्री श्रद्धा निगम की पर्सनल जिंदगी और इनकी मैरिड लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है|

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने साल 2008 में टेलीविजन इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और हैंडसम अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर के रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई जिसके वजह से इन दोनों ने शादी के 1 साल बाद ही 2009 में तलाक लेकर अपने इस रिश्ते का अंत कर दिया था| वही करण सिंह ग्रोवर से अलग होने के बाद श्रद्धा निगम ने दूसरी शादी मयंक आनंद के साथ की है और वह अपने पति मयंक के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है|

श्रद्धा निगम का दिल सबसे पहले टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर पर आ गया था और एक समय में करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम अपने लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे| करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम की मुलाकात एक कॉमन फोटोग्राफर दोस्त के जरिए हुई थी और कुछ मुलाकातों में ही यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे|

वही जब इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा तब इन्होंने साल 2008 में शादी रचा कर सभी को हैरान कर दिया था हालांकि इस कपल की शादी जाना दिनों तक टिक नहीं पाई और शादी के केवल 10 महीने बाद ही इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया और अपनी शादीशुदा रिश्ते का अंत कर दिया था|

वही श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर का तलाक होने के बाद दोनों को लेकर मीडिया में तरह-तरह की बातें होने लगी थी और कहा जाता है कि श्रद्धा निगम के साथ शादी करने के बाद करण सिंह ग्रोवर का दिल टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट पर आ गया था जिसके चलते उन्होंने श्रद्धा निगम के साथ बेवफाई की और दोनों को अपने रिश्ते का अंत करना पड़ा|

वही करण सिंह ग्रोवर से अलग होने के बाद श्रद्धा निगम ने साल 2012 में टीवी एक्टर मयंक आनंद के साथ शादी रचा ली और उसी साल करण ने भी जेनिफर विंगेट के साथ दूसरी शादी कर ली थी हालांकि करण की यह शादी भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और शादी के 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया जिसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी रचा कर अपना घर बसा लिया और इस शादी में दोनों बेहद खुश हैं| वही श्रद्धा निगम भी मयंक के साथ आज खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रही है|

 

By Anisha