बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार ‘ यानी कि अक्षय कुमार 55 साल के हो चुके हैं और अभिनेता ने बीते 9 सितंबर 2022 को अपना 55 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है| वही अक्षय कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर उनके करीबी और लाखों करोड़ों प्रशंसकों ने अभिनेता को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं| इसी बीच सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक बेहद खास शशि शेयर किया है और इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने बड़ा मैसेज भी दिया है| अभिनेता अक्षय कुमार की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और इस पोस्ट पर उनके लाखों-करोड़ों फैन जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

अक्षय ने शेयर की फोटो

दरअसल अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर किया है जिसने वह घास पर एक दीवार के सहारे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं| इस दीवार पर यह लिखा हुआ दिखाई दे रहा है कि,” एक चीज को आप रीसायकल नहीं कर सकते और वह है बर्बाद किया गया समय..”| अक्षय कुमार ने अपने इस फोटो के लोगों को खास मैसेज दिया है और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि,” साल गुजरता है.. वक्त निकलता है.. एक चीज जो हमेशा साथ रहती है वह आभार जो मैं अपने जन्मदिन पर महसूस करता हूं.. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हमेशा शुक्रिया..”| सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की इस पोस्ट को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और उनके प्रशंसक दिल खोलकर इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं|

वही अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अभिनेता को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है और उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने हस्बैंड अक्षय कुमार के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर किया है जिसमें वह अक्षय के साथ बोर्ड गेम खेलती हुई नजर आ रही है| इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना नहीं लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है और उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में अक्षय कुमार को बर्थडे विश किया है|

करीना ने बताया फेवरेट को-स्टार

वह ट्विंकल खन्ना के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने बेहद खास दोस्त अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अक्षय कुमार के साथ एक फनी सी तस्वीर शेयर किया है| इस तरह से अक्षय कुमार को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम प्रशंसकों के अलावा इंडस्ट्री के कई सितारों ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है|

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर साल 1967 को पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था और इनका असली नाम अक्षय कुमार नहीं बल्कि राजीव भाटिया है हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने अपना नाम अक्षय कुमार रख लिया और इसी नाम से वह इंडस्ट्री में पॉपुलर हुए हैं| अक्षय कुमार को बॉलीवुड में खिलाड़ी के रूप में जाना चाहता है और वही अक्षय कुमार ने अपने कैरियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं फिर चाहे वह कॉमेडी फिल्म हो या फिर रोमांटिक उन्होंने अपने दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल हमेशा जीता है|

By Anisha