बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली है| हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था| वही अब बिपाशा बसु अपने जीवन के एक नए चरण यानी कि मदरहुड फेज में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इन दिनों अदाकारा अपना प्रेगनेंसी पीरियड के हर पल को खुशी से एंजॉय कर रही है| हाल ही में बिपाशा बसु के परिवार वालों ने उनके लिए ‘साध समारोह’ का आयोजन किया था जिसकी तस्वीरें बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है इन तस्वीरों पर अभिनेत्री के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

गौरतलब है कि ‘शाध समारोह’ एक बंगाली अनुष्ठान है जो कि किसी भी प्रेग्नेंट महिला के लिए उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा आयोजित करवाया जाता है और यह रस्म भी बेबी शावर या गोद भराई रस्म के रूप में ही जाना चाहता है|

यह रस्म आमतौर पर महिला के प्रेगनेंसी के पांचवें या सातवें महीने में आयोजित किया जाता है और इस समारोह में होने वाली मां को उनके परिवार के सभी सदस्यों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिलता है| इसके साथ ही उन्हें उन का पसंदीदा भोजन करवाया जाता है|

बता दे यह अनुष्ठान भी भारतीय परंपराओं में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है वही बिपाशा बसु एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है ऐसे में उनके परिवार वालों ने बीते 8 सितंबर 2022 को उनके लिए उनकी गोद भराई की इस रस्म को अदा किया है| इस दौरान बिपाशा बसु वाइब्रेंट पिंक कलर की रेशम की साड़ी पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही थी और उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


वहीं बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर इस दौरान क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहने हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे और इस कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है| वही बिपाशा बसु ने अपने बेबी शावर समारोह की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ”मेरे प्यारे बच्चे!”

वहीं बिपाशा बसु ने तस्वीरों के अलावा एक खूबसूरत सा वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें अदाकारा की मां उनके लिए रस्मे निभाती हुई नजर आ रही है|

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी मां बिपाशा बसु की आरती उतारती है और इसके बाद बिपाशा बसु को लजीज खाना खिलाते हुए दिखाई दे रही है| इस वीडियो में बिपाशा बसु के चेहरे पर उनके मां बनने की खुशी साफ तौर पर झलक रही है और एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है|

वही इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है कि , ”अमार शाध। धन्यवाद मां।” सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की गोद भराई रस्म की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस के लुक की भी खुद तारीफ कर रहे है |

By Anisha