बी टाउन में कपूर फैमिली का रुतबा देखते ही बनता है और कपूर परिवार इंडस्ट्री का सबसे चर्चित परिवारों में से एक है| कपूर फैमिली के ज्यादातर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और हिंदी सिनेमा जगत को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिए हैं| वही इन दिनों का पुल फैमिली के हर सदस्य की खुशियां सातवें आसमान पर है दरअसल कपूर फैमिली की सबसे छोटी बहू यानी की आलिया भट्ट बहुत जल्द ही मां बनने वाली है और कपूर परिवार में एक नन्हा सदस्य आने वाला है जिसको लेकर पूरा परिवार काफी ज्यादा एक्साइटेड है|

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने इसी साल बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी और शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था | आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की खबरें सामने आने के बाद से ही आलिया लगातार चर्चाओं में बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी हर तरफ आलिया के ही चर्चे हो रहे हैं|

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे का अपनी जिंदगी में स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह दोनों माता-पिता बनने के लिए बेहद एक्साइटेड है| वही आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है और आए दिन सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट अपनी बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है और इनके मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होती है|

वही काफी समय से आलिया भट्ट अपनी गोद भराई रस्म को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थी और 5 अक्टूबर 2022 को आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर ने अपने घर वास्तु में अपनी पत्नी के लिए एक शानदार बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है| आलिया भट्ट के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई है |

आलिया भट्ट की गोद भराई रस्म में उनके परिवार के तमाम सदस्यों ने हिस्सा लिया और एक्ट्रेस को आशीर्वाद दिया है| आलिया भट्ट के बेबी शावर पार्टी में उनकी बहन शाहीन भट्ट से लेकर, सासू मां नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी, करिश्मा कपूर, पापा महेश भट्ट समेत कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत किया|

आलिया भट्ट के गोद भराई फंक्शन में उनकी कुछ सहेलियां भी नजर आई और अनुष्का रंजन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर आलिया भट्ट के गोद भराई रस्म की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें आलिया भट्ट येलो कलर के आउटफिट में अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही|

इस तस्वीर में आलिया भट्ट के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ झलक रहा है| इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल आउटफिट में आलिया भट्ट बला की खूबसूरत नजर आ रही है| गोल्डन ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है | इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और अपने दोस्तों के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आ रही है|

गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 को बेहद शाही अंदाज में अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी और शादी के 2 महीने बाद 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने अपने प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर दी थी |

By Anisha