बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी कही जाने वाली बिपाशा बसु की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर हैं क्योंकि लंबे इंतजार के बाद बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर माता पिता बनने वाले हैं और ऐसे में यह दोनों अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड है| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही इनके पहले बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है |

यह कपल अपनी पहली संतान का अपनी जिंदगी में स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है और वही बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है और प्रेगनेंसी के हर पल को खुशी से जीती हुई नजर आ रही है|वही प्रेग्नेंट बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने मेटरनिटी फोटो शूट की लाजवाब तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा करती रहती है और अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती|

हाल ही में बिपाशा बसु की गोद भराई रस्म बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई थी जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था वही अब एक बार फिर से बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ एडरेबल तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों को बिपाशा बसु के लविंग हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने ही क्लिक किया था| इन तस्वीरों में बिपाशा बसु अलग अलग अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही थी और उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ तौर पर देखने को मिल रहा है|

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है उसमें एक्ट्रेस येलो कलर की टाई-डाई ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत और ब्लेमलेस दिखाई दे रही है और उन्होंने रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है| बिपाशा बासु ने अपने बालों को खुला रखा है और हमेशा की तरह इन तस्वीरों में बिपाशा बसु बेहद हसीन दिख रही है|

इन तस्वीरों में बिपाशा बसु सोफे पर बैठ कर अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती हुई देखी जा सकती है| सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की यह तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है कि,” लव योरसेल्फ..”| इसके साथ ही बिपाशा बसु ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इन तस्वीरों को उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने क्लिक किया है| बिपाशा की इन तस्वीरों को उनके प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं|

गौरतलब है कि साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु हॉरर फिल्म अलोन में नजर आए थे और इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने बेहद पसंद किया था| वही इस फिल्म के सेट पर ही इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी जिसके बाद कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी रचा ली| वही एक्ट्रेस ने इसी साल अपने प्रेगनेंसी का ऐलान किया और इस अनाउंसमेंट के बाद से ही बिपाशा बासु अक्सर ही अपनी बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं और अपने प्रेगनेंसी पीरियड का भरपूर आनंद उठा रही है|

By Anisha