बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट आज 15 मार्च 2023 को 30 साल की हो गई है और अपना यह जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ लंदन गई हुई है| वही सोशल मीडिया के माध्यम से आलिया भट्ट को इनके तमाम चाहने वाले बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं और एक्ट्रेस से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है| बता दे आलिया भट्ट वर्तमान समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है और अपने जेनरेशन की आलिया भट्ट सबसे टैलेंटेड अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती है|

आलिया भट्ट ने अपने छोटे से कैरियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम करके दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई है और आज के समय में आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है| फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली आलिया भट्ट ने छोटी सी उम्र में गजब की लोकप्रियता हासिल की है | आज 15 मार्च 2023 का दिन आलिया भट्ट के लिए बेहद खास है क्योंकि आलिया भट्ट शादी और मां बनने के बाद पहली बार अपना जन्मदिन अपने पति और अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट कर रही है|

आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी और शादी के कुछ महीने बाद ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम इन्होंने राहा रखा है| इन दिनों आलिया भट्ट अपने प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपनी 4 महीने की नन्हीं परी राह के साथ अपना मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही है|

सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट काफी एक्टिव रहती है और वह अक्सर ही अपनी प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट करती रहती है और मां बनने के बाद आलिया भट्ट की जिंदगी उनकी बेटी राह के इर्द-गिर्द ही घूम रही है| अक्सर ही आलिया भट्ट अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें साझा करती रहती है परंतु एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी बेटी के चेहरे का दीदार दुनिया को नहीं करवाया है|

वही अब  अपने जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और अपनी बेटी के साथ अपना जन्मदिन का जश्न मनाने लंदन गई हुई है और इसी बीच आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें आलिया भट्ट अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई देखी जा सकती हैं| सामने आई तस्वीर में आलिया भट्ट नारंगी और सफेद प्रिंटेड नाइट सूट पहनी हुई दिखाई दे रही है और वह सोफे पर बैठी हुई देखी जा सकती है|

इस तस्वीर में आलिया भट्ट नो मेकअप लुक में बेहद गॉर्जियस दिख रही है और उनके सामने टेबल पर केक रखा हुआ है जिसके सामने एक्ट्रेस हाथ जोड़कर और आंखें बंद करके बैठी हुई है| वही आलिया भट्ट के सामने टेबल पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का खूबसूरत केक भी देखने को मिल रहा है और इस केक पर ‘हैप्पी 30 आलिया’ लिखा हुआ है। आलिया भट्ट का यह केक बेहद ही यूनिक है और इसकी खास झलक लोगों को बेहद पसंद आ रही है| सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट के फैंस इन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है|

By Anisha