हाल ही में बीते 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी वास्तु भवन में शादी रचा कर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए| इस कपल की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है और अभी भी सोशल मीडिया पर आलिया और रणवीर की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं|

वही रणबीर कपूर के शादी में उनकी दोनों कजिन सिस्टर करिश्मा कपूर और करीना कपूर का जलवा देखने को मिला और पूरी वेडिंग में यह दोनों बहने छाई रही | करिश्मा और करीना दोनों बहनों ने अपने भाई रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को बेहद खुशी से एंजॉय किया और हर एक रस्म में इन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|

जैसा कि हम सब जानते हैं आलिया और रणवीर की शादी पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई है और इन दोनों ने इस रिवाज का सम्मान से खुशी-खुशी पालन किया| वही करिश्मा कपूर को भी भाई रणधीर कपूर की शादी में कई रश्मि निभाते हुए देखा गया है और उन्होंने ही रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ मिलकर रणबीर और आलिया का गठबंधन भी किया था|

इसके अलावा करिश्मा कपूर ने ‘कलीरे पड़ने’ वाली रिवाज में भी हिस्सा लिया था और इस रस्म में करिश्मा कपूर को जीत हासिल हुई जिसके बाद अभिनेत्री खुशी से झूम उठी और उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें करिश्मा कपूर अपने हाथ में कलीरे का टुकड़ा लिए हुए अपनी खुशी जताती हुई नजर आ रही है|वही आलिया और रणवीर की शादी में करिश्मा कपूर के इस जीत को उनकी शादी से जोड़कर देखा जा रहा है और करिश्मा कपूर की जीत उनके लिए बहुत ही शुभ संकेत है|

दरअसल पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के दौरान दुल्हन कलीरे लगी चूड़ियां पहनती है और जब वह अपनी सभी बहनों और सहेलियों के सिर पर अपनी कलाई हिलाती है तब वो कलीरे टूट कर यदि किसी के सिर पर गिर जाता है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है और इस शुभ संकेत के मुताबिक शादी का अगला नंबर उसी का है जिसके सिर पर दुल्हन का कलीरा गिरा है|

वही बात करें आलिया और रणबीर की शादी की तो शादी में आलिया भट्ट ने अपने हाथों में जो कलीरा पहना था वो पंजाबी रीति रिवाज के अनुसार रणबीर कपूर के कजिन सिस्टर करिश्मा कपूर के ऊपर गिर गया और आलिया भट्ट का कलीरा पाकर करिश्मा कपूर खुशी से झूम उठी |अब इस बात को लोग करिश्मा कपूर की शादी से जोड़कर देख रहे हैं और खुद करिश्मा कपूर भी खुद पर कलीरा पड़ने पर बेहद खुश नजर आए इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है| करिश्मा कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,” “इंस्टाग्राम वर्सेज रियलिटी.. कलीरा मुझ पर गिरा दोस्तों.”

गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में जानी-मानी बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ ब्याह रचाया था और शादी के बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर 2 बच्चों के माता-पिता बने जिसमें से इनकी बेटी का नाम समायरा है और बेटे का कियान है |वही शादी के कुछ सालों के बाद भी संजय कपूर और करिश्मा के रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई इन दोनों ने आप अपनी सहमति से साल 2016 में एक दूसरे से तलाक ले कर इस रिश्ते को खत्म कर दिया था| वही संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ सिंगल लाइफ बता रही है|

 

By Anisha