बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल आलिया और रणबीर ने हाल ही में बीते 14 अप्रैल 2022 को अपनी वास्तु भवन में बेहद ही सादगी भरे अंदाज में शादी रचाई है| इस कपल ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक दूजे को अपना हमसफर बना लिया है| आपको बता दें उम्र के मामले में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट से 10 साल बड़े हैं यानी कि जहां रणबीर की उम्र 39 साल है वही आलिया भट्ट महज 29 साल की है|

आपको बता दें बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया और रणबीर से पहले बहुत से ऐसे कपल मौजूद है जिनकी उम्र में बड़ा अंतर है और आज हम आपको कुछ ऐसे ही पॉपुलर कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच काफी एज गैप रहा है| आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन कपल्स का नाम शामिल है

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के पावर कपल विकी कौशल और कैटरीना कैफ का शामिल है और इन दोनों ने पिछले साल 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी रचाई थी| वही बात करें इस कपल के एज गैप की तो इन दोनों की उम्र में 5 साल का अंतर है और जहां कैटरीना कैफ 38 साल की है तो वहीं विक्की कौशल की उम्र 33 साल है|

सैफ अली खान-करीना कपूर

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने साल 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी रचाई थी और इस कपल के बीच भी उनका बड़ा अंतर है| जहां सैफ अली खान की उम्र 51 साल है तो वही करीना कपूर 41 साल की है और इन दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है|

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ शादी की थी और इन दोनों की उम्र में 14 साल का बड़ा अंतर है| जहां शाहिद कपूर की उम्र 41 साल है तो वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत महज 27 साल की है|

मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर

अभिनेता मिलिंद सोमन ने साल 2018 में खुद से 26 साल छोटी अंकिता कोंवर संग ब्याह रचाया था और जहां मिलिंद की उम्र 56 साल है तो वही अंकिता केवल 30 साल की है|

धर्मेंद्र- हेमा मालिनी

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साल 1980 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी और इन दोनों की उम्र में 13 साल का बड़ा अंतर है| शादी के वक्त जहां हेमा मालिनी की उम्र 32 साल थी तो वही धर्मेंद्र 45 साल के थे|

संजय दत्त-मान्यता दत्त

अभिनेता संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त के साथ शादी की थी और शादी के वक्त जहां मान्यता की उम्र 31 साल थी तो वही संजय दत्त 50 के थे और इस तरह से इन दोनों की उम्र में 19 साल का बड़ा एज गैप है|

कबीर बेदी-परवीन दुसांज

अभिनेता कबीर बेदी ने साल 2016 में परवीन दुसंज के साथ तीसरी शादी की थी और आपको बता दें इन दोनों की उम्र में 29 साल का बड़ा फासला है| शादी के समय जहां परवीन दुसंज 41 साल की थी तो वही कबीर बेदी 70 के थे|

राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने साल 1973 में खुद से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया के साथ ब्याह रचाया था| वही शादी के समय डिंपल महज 16 साल की थी तो वही राजेश खन्ना 31 साल के थे|

दिलीप कुमार-सायरा बानो

अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो ने साल 1966 में ब्याह रचाया था और इन दोनों की उम्र में 22 साल का बड़ा अंतर था| शादी के समय जहां सायरा बानो की उम्र 22 साल थी तो वही दिलीप कुमार साहब 44 साल के थे|

रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी | मौजूदा समय में रितेश की उम्र 43 साल है तो वही उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा 34 साल की ही है

 

By Anisha