बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस मानी जाने वाली आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के टाइम को काफी एंजोय कर रही हैं। साथ ही वह अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म दर्शकों के लिए सिनेमा घरों में आ चुकी हैं। दर्शक इस फिल्म को काफी एंजोय कर रहे हैं।

इस महीने में होगी गोद भराई की रस्म

साथ ही इस फिल्म पर अपना प्यार भी लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में अब जल्द ही आलिया भट्ट के फैंस को एक और खुशखबरी मिलने वाली हैं। जल्द ही आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस महीने के आखिर में आलिया की गोद भराई की रस्म होने वाली।

आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म के लिए होने वाले पेरेंट्स ही नहीं बल्कि दोनों की फेमिली भी काफी एक्साइटेड है। इसके लिए दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने मिलकर तैयारी करनी शुरु कर दी हैं। बताया जा रहा हैं कि नीतू कपूर और सोनी राजदान ने आलिया भट्ट के लिए शानदार ऑल गर्ल्स नाम से बेबी शॉवर पार्टी होस्ट करने वाली हैं।

इन लोगों को मिलेगा इनविटेशन

इस पार्टी में दोनों परिवर के करीबी लोग शामिल होने वाले हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो इस पार्टी के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अकांक्षा रंजन को इंविटेशन दिया जा चुका है। इसके अलावा इस पार्टी में श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा और आलिया की बचपन की कुछ दोस्त भी शामिल होने वाले हैं।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस साल के अप्रैल महीने में ही शादी की थी। दोनों की शादी की खबरें जैसे ही फैंस को मिली तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं था। फैंस दोनों की शादी से एक तरफ बेहद खुश थे तो वहीं वे लोग इस शादी से सरप्राइज भी थे।

By Rubi