बॉलीवुड की फैशन दिवा सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड टाइम काफी अच्छे से एंजोय कर रही हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया हैं। ऐसे में मां बनने के बाद सोनम कपूर ने एक ऐसी बात कह दी हैं। जिसे सुनने के बाद हर कपल हैरान हैं।

असल में सोनम कपूर ने न्यूली पैरेंट्स को लेकर कुछ ऐसा कहा हैं। जिससे जानने के बाद आप भी सोच में जरुर पड़ जाएंगे कि जो भी सोनम ने कहा वो सही हैं या गलत। सोनम ने मां बनने के बाद अपने बेटे को लेकर कहा हैं कि वे अपने हर काम अपनी हर चीज को छोड़ सकती हैं, सिर्फ उनके बेटे के लिए।

बेटे को लेकर सोनम ने कही बड़ी बात

सोनम कपूर का कहना हैं कि उनका बेटा ही अब उनकी पहली प्रायोरिटी है। हर मां के लिए उसके बच्चे ही उसका सब कुछ होते हैं। मां अपने बच्चों से ऊपर कभी किसी को नहीं रखती यहां तक की वह अपने आप को भी अपने बच्चों के बाद ही रखती हैं।

हाल ही में सोनम कपूर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा हैं कि उनका बच्चा आने के बाद वे सेल्फिश हो गई हैं। उन्हें लगता हैं कि ये सिर्फ मेरा बच्चा हैं। सोनम ने इंटरव्यू में बताया कि सच तो यह है कि बच्चे इस दुनिया में आना नहीं चुनते बल्कि हम उन्हें यहां लाने का फैसला करते हैं, इसलिए यह एक बहुत ही स्वार्थी निर्णय है।

सोशल मीडिया पर लगी फैंस के कमेंट्स की भीड़

सोनम के इस स्टेटमेंट के बाद अब सोशल मीडिया पर भी कमेंट्स की लहर दौड़ रही हैं। फैंस सोनम के इस स्टेटममेंट को सही भी बता रहे हैं। जबकि कई लोगों को तो इस स्टेटमेंट में सोनम गलत भी लग रही है। अब भला बात हैं भी सहीं बच्चों को इस दुनिया में लाने का फैसला केवल माता पिता का ही होता हैं। वे खुद ही उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए फैसला ले सकते हैं।

By Rubi