जैसा के हम सभी को पता ही है के हमारा भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान पहले एक ही मुल्क हुआ करते थे पर दोनों देशों में उत्पन्न हुए आपसी मतभेदों के चलते आज भारत और पाकिस्तान दो अलग अलग मुल्क बन चुके हैं| हालाँकि आज भी कई ऐसी चीज़े हैं जो भारत की पाकिस्तान में और कई ऐसी चीज़े हैं जो पाकिस्तान की भारत में रह गयी हैं| और इन्ही चीज़ों में शामिल हैं बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेताओ दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी मकान जो के पाकिस्तान में स्थित हैं| बता दें के आज इन मकानों की हालत बिल्कुल जर्जर हो गयी है और ये बिल्कुल ध्वस्त होने की कगार पर हैं|

बता दें के पाकिस्तान सरकार नें इन दोनों हवेलियों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है और इन हवेलियों की हालत को देखते हुए पुरातत्व विभाग नें इन दोनों भवनों को खरीदने का निर्णय लिया है जिसके लिए वो पर्याप्त धनराशि आवंटित करने वाले हैं| पर इन मकानों का सौदा अभी नही हो पा रहा है जिसकी मुख्य वजह इन एतिहासिक सम्पत्तियों के मालिक और दुसरे देश की सरकार की सरकार के बीच तालमेल की कमी है|

सरकार द्वारा तय की गयी कीमत को इन एतिहासिक सम्पत्तियों के लिए कम बताया जा रहा हैं क्योंकि सम्पत्ति के मालिक का ऐसा कहना है के ये सम्पत्ति उनके देश की बेहद अच्छी जगह पर है और ऐसे में उसका वास्तविक मूल्य तय कीमत से काफी अधिक हैं| बात करें अगर सरकार द्ववारा तय कीमतों की तो दिलीप कुमार का पाकिस्तान में 4 मंजिला मकान है और उसकी कीमत सरकार नें 80.56 लाख तय की है और इसके अलावा बात करें अगर राजकपूर के मकान की तो यह एक 6 मंजिला इमारत है जिसकी कीमत सरकार नें डेढ करोड़ तय की हैं|

बता दें के पाकिस्तान के दीप्टी कमिश्नर द्वारा दोनों ही मकान मालिकों को अंतिम नोटिस दे दिया गया हैं| और 18 मई को मकान मालिकों को समन भेजा जाएगा|  हालाँकि मकान मालिकों द्वारा इन कीमतों को ना मंजूर कर दिया गया है और ऐसी खबरें हैं के अपने पुश्तैनी मकान के लिए दिलीप कुमार नें 25 करोड़ और राज कपूर नें 200 करोड़ की डिमांड की थी| और इन कीमतों को इन दोनों ही एक्टर्स नें वहां के आस पास की अन्य इमारतों के हिसाब से आय किया है|

जानकारी के लिए बता दें के इन दोनों मकानों को तोड़कर वहां पर व्यवसायिक परिसर बनाने की कई बार कोशिशे की जा चुकी है पर वहां की सरकार नें इन्हें अब राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया हैं| जिसके चलते अब इन दोनों ही हवेलियों पर अब किसी का जोर नही हैं| इन हवेलियों की बात करें रो राज कपूर की यह हवेली 1918 से 1922 के बीच बनी हुई है जिसके उनके पिता और मशहूर एक्टर पृथ्वीराज कपूर नें बनवाया था|

वहीँ अगर बात करें इन सितारों की तो राज कपूर आज इस दुनिया में नही है|  दूसरी तरफ बात करें अगर दिलीप कुमार की तो इनकी उम्र आज 98 साल हो चुकी हैं| ऐसे में पाकिस्तान सरकार जल्द से जल्द इन हवेलियों के फैसले करना चाहती हैं|

By Akash