बॉलीवुड की देसी गर्ल कही  जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है और आज प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है और वही प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर फैन फोलोविंग भी काफी जबरदस्त है और फैन्स इन्हें बेहद पसंद करते है |वही प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसम्बर साल 2018 को अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद प्रियंका अब विदेशी बहु बन चुकी है और अब प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में ही रहती है |

आज भले ही प्रियंका चोपड़ा विदेश में जाकर अपना घर  बसा ली हो पर वो आज भी अपने इंडियन कल्चर को भूली नहीं है और भारतीय परम्पराओं को प्रियंका विदेश में भी निभाती है और वो अपने भारतीय संस्कृति पर काफी गर्व महूस करती है |

बता दे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपना एक भारतीय रेस्तरां की ओपनिंग की है और उन्होंने अपने इस रेस्तरां का नाम SONA रखा है और बीते मार्च में प्रियंका ने अपने इस SONA रेस्तरां की कुछ खुबसूरत तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसे फैन्स बेहद पसंद किया था और प्रियंका के इस रेस्तरां की खासियत ये है की वो भारतीय व्यंजनों का स्वाद विदेश में भी फैलाना चाहती है और ये बहुत ही गर्व की बात है |

बता दे इसके पहले भी कई मौकों पर प्रियंका ने अपनी देश भारत की पहचान को विदेश में बड़े ही गर्व के साथ दर्शाया है |दरअसल साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा जब निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में शामिल हुई थी तब प्रियंका वहां भारतीय लुक को बड़े ही शानदार अंदाज में दुनिया के सामने पेश किया था और वो इस शादी में साड़ी पहने हुए बेहद ही खुबसूरत नजर आई थी और उनका ये देसी स्टाइल सबसे जुदा था और उनके इस देसी लुक की चर्चा अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफी ज्यादा हुई थी और उनके इस खास अंदाज को लोगों ने बेहद पसंद भी किया था |

बता दे जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में जहाँ सभी लोग वेस्टर्न लुक में नजर आये थे तो वही प्रियंका चोपड़ा ने अपने देसी लुक और सादगी भरे अंदाज से पूरी महफ़िल की लाइमलाइट चुरा ली थी और इस शादी में प्रियंका का ये भारतीय लुक देखकर सबकी नजरे उनपर ही थम गयी थी और उनके इस खुबसूरत लुक की बहुत तारीफ भी की गयी थी |

बता दे प्रियंका आज भले ही विदेश में रहती हो पर वो अपने भारत देश की संस्कृति को बखूबी निभाती है और दीवाली हो या करवा चौथ हर त्यौहार को प्रियंका बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है |

बता दे प्रियंका चोपड़ा आज के समय में न केवल एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी है बल्कि वो एक सक्सेसफुल बिज़नसवुमन भी बन चुकी है और साथ ही प्रियंका ने अपना एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी खोल रखा है और हाल ही में प्रियंका ने अपने हेयरकेयर प्रोडक्ट ‘Anomaly’ को भी को लॉन्च किया है|बता दे सोशल मीडिया पर भी प्रियंका काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी खुबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरे पोस्ट करती रहती है |

 

By Anisha