बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक अपने बयानों और तमाम असल जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में देखा जाता है| बात करें अगर कंगना रनौत के फिल्मी कैरियर की, तो इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों में काम किया है और देश में अपनी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी बनाई है|

अपने बॉलीवुड कैरियर के दौरान कंगना रनौत ने बॉलीवुड के कई सफल अभिनेताओं के साथ काम किया है और यही वजह है कि इंडस्ट्री के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ चुका है और इसके साथ साथ कई अभिनेताओं के साथ तो उनकी लव अफेयर और रिलेशनशिप की भी खबरें चर्चाओं में आ चुकी हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो एक वक्त कंगना रनौत पर दिल हार बैठे थे और उन्हें पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थे|

यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर थे, जो एक समय में कंगना रनौत पर फिदा हो गए थे और कंगना के लिए उनकी दीवानगी इस स्तर तक पहुंच चुकी थी केवा अपनी पत्नी को तलाक देकर उनके साथ शादी करने को भी तैयार थे| आपकी जानकारी के लिए बता दें, खुद अनिल कपूर ने हीं कॉफी विद करण मैं इस बात का खुलासा किया था|

कंगना से शादी के लिए पत्नी को छोड़ सकते हैं अनिल

दरअसल, कॉफी विद करण शो के दौरान करण जौहर ने अनिल कपूर से ऐसा सवाल किया था कि वह उस महिला का नाम बताएं जिनके लिए वह अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ सकते हैं| तो इस सवाल के जवाब में अनिल कपूर ने कंगना रनौत की तरफ इशारा करते हुए उनका नाम लिया था| हालांकि अनिल कपूर ने कंगना रनौत की तरह मजाक में ही इशारा किया था|

कौन हैं अनिल कपूर की पत्नी

बात करें अगर अनिल कपूर और सुनीता कपूर के रिश्ते की, तो अनिल कपूर ने साल 1984 में सुनीता कपूर के साथ शादी रचाई थी| उन दिनों सुनीता कपूर एक मॉडल हुआ करती थी और अनिल कपूर भी उन दिनों फिल्म जगत में अपना कैरियर बनाने की शुरुआत ही कर रहे थे| हालांकि अगर अभी की कहे तो सुनीता एक कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में अपनी पहचान रखती हैं, वहीं दूसरी तरफ अनिल कपूर ने अभिनय की दुनिया में किस मुकाम को हासिल कर लिया है, यह तो शायद ही बताने की जरूरत है|

बता दे, शादी से अनिल कपूर कुल 3 बच्चों के पिता बने थे जिनमें इन की दो बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर सहित एक बेटे हर्षवर्धन कपूर शामिल हैं|अभी की कहे तो, अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री से दूर हुए एक लंबा वक्त गुजर चुका है पर आज भी अनिल कपूर की लोकप्रियता पर इसका अधिक असर नहीं पड़ा है| आज भी अनिल कपूर अपने चाहने वालों के बीच काफी पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर भी अनिल कपूर काफी एक्टिव रहते हैं|

 

 

By Akash