बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी सितारों की बात करें तो इन्हें अपनी असल जिंदगी को लेकर अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| इन्हें अक्सर अपने महंगे शौकों और शानदार लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ फेमस बॉलीवुड कपल से मिलाने जा रहे हैं, जो शादी के बाद अपने हनीमून के लिए भारत से बाहर गए थे…

विकी कौशल- कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विकी कौशल की शादी बीते दिनों काफी अधिक चर्चा का विषय बनी हुई थी| बात करें अगर विक्की और कैटरीना की तो, इन दोनों ने बीती 9 दिसंबर की तारीख को जयपुर के सिक्स सेंसेज होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी पर अपनी शादी के बाद यह दोनों हनीमून के लिए मालदीव्स गए थे|

सैफ अली खान- करीना कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान ने बीते साल 2012 में बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ शादी रचाई थी| हालांकि इन दोनों की शादी भारत में ही हुई थी, पर अपने हनीमून के लिए सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर को स्विट्जरलैंड ले गए थे|

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी आज ग्लैमर की दुनिया की कुछ बेहद पॉपुलर जोड़ियों में शामिल है| बात करें अगर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तो इन्होंने बीते साल 2017 में शादी रचाई थी और शादी के बाद अपने हनीमून के लिए यह कपल फिनलैंड के लिए रवाना हुआ था|

शाहिद कपूर- मीरा राजपूत

हिंदी फिल्म जगत के बेहद पॉपुलर और हैंडसम अभिनेता शाहिद कपूर ने असल जिंदगी में मीरा राजपूत के साथ शादी रचाई है, जो कि कोई बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि शाहिद कपूर की एक चाइल्डहुड फ्रेंड थी| बता दे, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी, जिसके बाद अपने हनीमून के लिए यह दोनों लंदन गए थे|

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण

15 नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण न्यू शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद अपना हनीमून प्लान किया था| हनीमून के लिए रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को श्रीलंका ले गए थे|

डॉ श्रीराम नेने- माधुरी दीक्षित

बीते 90 के दशक की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग की दुनिया से जुड़े किसी सितारे के साथ नहीं बल्कि एक अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई थी| माधुरी और राम नेने की शादी साल 1999 में हुई थी, जिसके बाद अपने हनीमून के लिए माधुरी दीक्षित और राम ने ने हवाई गए थे|

अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी रचाई थी| बता दे, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हनीमून के लिए एक यूरोप टूर पर गए थे पर इन दोनों ने अपना अधिकतर वक्त न्यूयॉर्क में ही बताया था, जहां इन्होंने अपने हनीमून को जमकर इंजॉय किया था|

 

By Anisha