बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपने यंग और स्टाइलिश लुक के लिए भी जाने जाते हैं  | 64 साल की अनिल कपूर दिखने में इतने स्मार्ट और यंग नजर आते हैं कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना हर किसी के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है| अनिल कपूर का  एक्टिंग करियर काफी शानदार रहा है और इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं |वैसे तो अनिल कपूर अक्सर ही अपनी फिल्मो को लेकर खबरों में बने ही रहते है पर इन दिनों अनिल कपूर अपने एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्ख़ियों में आ गये है और इन दिनों अनिल कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इसपर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे है |

अनिल कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और वो  सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहते हैं और  वो आये दिन कोई न कोई  पोस्ट शेयर करके सुर्खियों में बने रहते हैं| इसी बीच अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे लेकर अनिल कपूर इन दिनों काफी ज्यादा  सुर्खियों में बने हुए हैं|

दरअसल बीते गुरुवार को अनिल कपूर ने अपने  सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक कोलाज बनाकर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और इस  कोलाज में जहां एक तस्वीर अनिल कपूर की माँ  निर्मल कपूर की है तो वहीं दूसरी  तस्वीर अनिल कपूर के जवानी के दिनों की है  | इस तस्वीर में अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और अनिल कपूर भी काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं|

अनिल कपूर  ने जो पोस्ट शेयर की है उस तस्वीर में  अनिल कपूर की मां   साड़ी और ज्वेलरी  पहने हुए  कुर्सी पर बैठकर कैमरे के सामने पोज  देती हुई बला की खूबसूरत नजर आ रही है वही अनिल कपूर भी  अपने यंग लुक में कैमरे के सामने पोज देते हुए काफी स्टाइलिश और हैंडसम नजर आ रहे हैं  और इस तस्वीर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर में अनिल कपूर बिना मूछों के नजर आ रहे हैं जिसने वो काफी यंग दिखाई दे रहे हैं|अनिल कपूर ने इस  थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,”अलौकिक समानता! #ThrowbackThursday।”

अनिल कपूर की ये पोस्ट  इन दिनों सोशल मीडिया पर  जमकर वायरल हो रही है और अनिल कपूर को उनकी मां के साथ  इस तस्वीर में देखने के बाद फैन्स बेहद खुश है| अनिल कपूर की इस पोस्ट को देखने के बाद ये तो  साफ हो जाता है कि अनिल कपूर को सुंदरता उनकी मां निर्मल कपूर से ही मिली है|बात करें  अनिल कपूर की वर्कफ्रंट की तो अनिल कपूर जल्द ही  अपनी अपकमिंग फिल्म “जुग जुग जियो” में  नजर आने वाले हैं इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी| बता दे इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है और यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म साल 2022 में रिलीज होने वाली है|

By Anisha