इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में शादियों की धूम मची हुई है और इस वेडिंग सीजन जहां कई स्टार कपल  शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद अपनी एक नई शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत किए हैं वहीं कई ऐसे भी कपल्स है जो की  बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं  और इन दिनों कई कपल्स अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए हैं|

जहां कैटरीना कैफ और विकी कौशल अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं वही दूसरी तरफ हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड  पत्रलेखा के साथ  शादी रचाई है और अब  बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का रंजन और आदित्य सील भी जल्द ही  शादी के बंधन में बनने वाले हैं और अभी हाल ही में बीते शनिवार को इस कपल ने  संगीत सेरेमनी का शानदार आयोजन किया था|

अनुष्का रंजन अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ इन दिनों अपने प्रीवेडिंग फंक्शंस को जमकर एंजॉय कर रही है और जहां बीते 19 तारीख को इस कपल का मेहंदी समारोह था वही 20 तारीख को इन्होंने संगीत सेरेमनी का जबरदस्त आयोजन किया था और इस दौरान अनुष्का रंजन लाल कलर की ड्रेस में बेहद ही हसीन नजर आए और वही उनके होने वाले पति आदित्य ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे और इन दोनों की जोड़ी इतनी शानदार लग रही थी कि किसी की भी नजरें इन पर से हट नहीं रही थी|

वही सोशल मीडिया पर इन दिनों इस कपल के संगीत सेरेमनी की  कई तस्वीरें और वीडियोस जमकर वायरल हो रही है|बता दे अनुष्का रंजन और आदित्य के इस संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड  और टेलीविजन इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज   सितारों ने शिरकत किया और वही संगीत सेरेमनी फंक्शन में इंडस्ट्री के कई सितारे डांस करते हुए भी नजर आए और इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है|

बता दे  अनुष्का रंजन और आदित्य के इस संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शामिल हुई और उन्होंने  अपनी  बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन के संगीत सेरेमनी में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दिया और वही बॉलीवुड अभिनेत्री  वाणी कपूर और आथिया शेट्टी ने भी  शादी में जोरदार ठुमके लगाते हुए नजर आई| बता दे सोशल मीडिया पर इन दिनों इन अभिनेत्रियों के डांस वीडियोस काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं और इन वीडियोस को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं|

बता दे अनुष्का रंजन के संगीत सेरिमनी में आलिया भट्ट, वाणी कपूर,  अथिया शेट्टी के अलावा  बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, भाग्यश्री,  शत्रुघ्न सिन्हा, क्रिस्टल डिसूजा, अली गोनी, आकांक्षा रंजन, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर , पूनम ढिल्लो, गुलशन ग्रोवर, और सुजैन खान जैसे तमाम सितारों ने  अपनी मौजूदगी दर्ज करायी है |

बता दे अनुष्का रंजन के संगीत सेरेमनी में  बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने जमकर पार्टी एंजॉय की और वही इस संगीत सेरेमनी में  सेलिब्रिटीज का लुक काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है|

अनुष्का रंजन के संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट का लुक भी काफी ज्यादा वायरल हुआ है और वो लाइट ग्रीन कलर के लहंगे चोली में बेहद खूबसूरत और बोल्ड नजर आई |

देखें विडियो :


वही सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का लुक भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आया है | बता दे  अनुष्का रंजन और आदित्य के संगीत सेरिमनी में अभिनेत्री  वाणी कपूर काफी ज्यादा एक्साइटेड और खुश नजर आई और वह स्टनिंग लुक में कहर ढाती हुई दिखाई दे रही थी|

By Anisha