बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा अनुष्का शर्मा बेशक इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं परंतु इसके बावजूद भी अनुष्का शर्मा का नाम इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है | अनुष्का शर्मा आज 1 मई 2022 को अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और अभिनेत्री के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर हम आपको अनुष्का शर्मा के निजी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं और साथ ही हम जानेंगे कि अनुष्का शर्मा मौजूदा समय में अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ कितनी है |

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई साल 1988 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में हुआ था और इनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है तो वही मां का नाम आशिमा शर्मा है| अनुष्का शर्मा के भाई का नाम कर्णेश शर्मा हैं जो फिल्म प्रोड्यूसर हैं| अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक बेहद ही पॉपुलर, खूबसूरत और सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं और वही इंडियन क्रिकेट टीम के देखकर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद विरुष्का के नाम से इन दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर है|

अनुष्का और विराट एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन चुके हैं और इन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका कोहली रखा है| अनुष्का अपने पति और बेटी के साथ आज बेहद खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही है|अनुष्का शर्मा के फिल्मी कैरियर की बात करें तो इन्होंने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की जोड़ी शाहरुख खान के साथ जमी थी| अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके बाद अनुष्का शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है|

आपको बता दें अनुष्का शर्मा एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है परंतु इसके बावजूद भी इन्होंने अपने मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और मौजूदा समय में अनुष्का शर्मा अपने मेहनत के दम पर बेशुमार संपत्ति की मालकिन बन चुकी है| फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए अनुष्का शर्मा ने काफी संघर्ष किया है जिसके बदौलत अनुष्का शर्मा ने बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है|

फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के बाद अनुष्का शर्मा ‘बैंड बाजा बारात’, ‘सुल्तान’, ‘पीके’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए और अपनी बेहतरीन अदायगी से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में अनुष्का शर्मा एक फिल्म करने के लिए 7 से लेकर 10 करोड़ तक की मोटी फीस चार्ज करती है|

फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का शर्मा विज्ञापनों और एंडोर्समेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं| अनुष्का शर्मा को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है और इनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, बेनटली फ्लाई, बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी गाड़ी शामिल है| अनुष्का शर्मा के पास मुंबई में ही नहीं बल्कि दिल्ली दिल्ली में भी करोड़ों का लग्जरी घर है |

इसके अलावा अनुष्का शर्मा अपने भाई के साथ मिलकर ‘क्लेन स्लेट फिल्म्स’ नाम का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है| बात करें अनुष्का शर्मा के नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा तकरीबन 300 करोड़ रुपए की अकेली मालकिन है और वही अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली की नेट वर्थ 900 करोड़ रुपये है और इस तरह से विराट और अनुष्का यानी कि विरुष्का की नेटवर्थ की अगर बात की जाए तो ये कुल 12 अरब है | अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से फिल्मों में कमबैक करने वाली है |

By Anisha