बॉलीवुड के कुछ बेहद प्यारे और चर्चाओं में रहने वाले कपल्स में शामिल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में बने रहते हैं| अभी बीते कुछ दिनों पहले की बात करें तो हाल ही में अनुष्का शर्मा नें एक बेटी को जन्म दिया था जिसके बाद यह दोनों सितारे अब पेरेंट्स बन चुके हैं|  बता दे, अनुष्का शर्मा विराट कोहली दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन्हें अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते देखा जाता है|

इन दोनों सितारों नें सोशल मीडिया के जरिये ही अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की थी जिसके बाद इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारों और इन दोनों के तमाम फैंस ने इन्हें खूब शुभकामनाएं दी थी| फिर से यह कपल अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बना हुआ है| दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें लेकर अब यह कपल एक बार फिर से चर्चाओं में बना हुआ है|

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी बेटी वमिका और पति विराट कोहली नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर में वमिका अपने पालने में बैठी हुई देखी जा सकती हैं जिसमें उनके आसपास ढेर सारी बॉल्स रखी हुई हैं| इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर में वमिका को क्रीम कलर की फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक में देखा जा सकता है| वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली को एक सफेद टी-शर्ट और चश्मे में देखा जा सकता है| तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी को देखते हुए प्यारे रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं और बेटी को मुस्कुराता देखते हुए तस्वीर में विराट कोहली के चेहरे पर भी एक बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में निष्ठा शर्मा ने लिखा है-|मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में| ।

इस तस्वीर की बात करें तो सोशल मीडिया पर इन दिनों यह तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसे खेल जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री कैसे तारों के साथ-साथ कपल के फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं| अनुष्का शर्मा की शेयर की गई इस तस्वीर पर अभी तक लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं और इनकी इस तस्वीर पर कई बड़े सितारों के साथ फेंस के भी कमेंट नजर आ रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें, अनुष्का शर्मा ने इसी साल 11 जनवरी की तारीख को अपनी बेटी वमिका को जन्म दिया था और अब इन दोनों की बेटी पूरे 9 महीनों की हो चुकी हैं|

बता दे, अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है और ऐसा बताया जा रहा है के एक्ट्रेस अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए यह सब कर रही हैं| और इन दोनों के अनुसार बड़ी होने के बाद अगर उनकी बेटी इन चीज़ो को जाने लेगी तब उसकी मर्जी होगी वो लाइमलाइट और सोशल मीडिया पर नजर आना पसंद करती है या नहीं|

By Anisha