हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आज हमारे देश के कुछ बेहद मशहूर और चर्चाओं में रहने वाले कपल्स में शामिल हैं, जिनकी आज ना केवल देश में एकता अच्छी खासी फैन फॉलोइंग मौजूद है, बल्कि अपनी असल जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर इन्हें अक्सर ही खबर सुर्खियों में देखा जाता है| और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में भी हम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ही बारे में ही बात करने जा रहे हैं, जो इन दिनों इंग्लैंड पहुंचे हुए हैं…

दरअसल, विराट कोहली इन दिनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सिलसिले में इंग्लैंड पहुंचे हुए हैं, और खास बात यह है कि विराट कोहली के साथ साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उन्हीं के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी| ऐसे में अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ इन दिनों इंग्लैंड में ही है, जहां पर वह अपनी इस ट्रिप को जमकर इंजॉय कर रही हैं|

अनुष्का शर्मा की बात करें तो, वह भी बॉलीवुड की कुछ बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के लाखों चाहने वाले मौजूद हैं, और वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी देखा जाता है, जहां पर वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं|

और ऐसे में अब एक बार फिर से अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आ रही हैं, जिनमें अनुष्का शर्मा के साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आ रही हैं| अभी बीते कुछ वक्त पहले ही अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें उन्हें इंग्लैंड की सड़कों पर घूमते फिरते और इंजॉय करते हुए देखा जा सकता है|

इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा एक ब्राउन कलर की लॉन्ग कोट पहने हुए नजर आ रही हैं, और इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा टाइड बालों के साथ नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं, पर हमेशा की तरह अनुष्का शर्मा के चेहरे पर एक चार्मिंग ग्लो देखने को मिल रहा है| और अपनी इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रहे हैं|

अभी बीते कुछ वक्त पहले ही अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए बीते सोमवार के दिन एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके साथ विराट कोहली भी नजर आए थे| इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा को विराट के साथ ब्रेकफास्ट करते हुए देखा गया था, जिसमें यह कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आया था| तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों को ही काफी मस्ती भरे अंदाज में पोज देते हुए देखा गया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीते साल 2021 के जनवरी महीने में ही अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था, और ऐसे में बीती 11 जनवरी, 2022 की तारीख को अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है, लेकिन काफी बिजी शेड्यूल के चलते बेटी के जन्मदिन के मौके पर इन्होंने कोई बड़ा फंक्शन या इवेंट नहीं रखा था|

By Anisha