बच्चन परिवार की सबसे छोटी सदस्य आराध्या बच्चन अपने पूरे परिवार की तरह ही काफी ज्यादा पॉपुलर है और इतनी छोटी सी उम्र में आराध्या बच्चन ने अपने माता-पिता अभिषेक और ऐश्वर्या की तरह ही गजब की लोकप्रियता हासिल कर ली है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी आराध्या बच्चन की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और इनकी एक झलक पाने के लिए आराध्या के फैंस बेकरार रहते हैं|

आराध्या बच्चन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर आराध्या के हजारों की संख्या में फैन पेज बने हुए हैं और किन फैन पेज पर आए दिन आराध्या बच्चन की डेली एक्टिविटीज या फिर उनकी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की जाती है जिसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता|

इसी बीच आराध्या बच्चन के फैन पेज पर उनके स्कूल प्रोग्राम की एक थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की गई है और रामनवमी से पहले आराध्या बच्चन की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसे देखकर आराध्या के फैंस बेहद खुश हैं| वही आराध्य के इस तस्वीर पर उनकी फैन्स कमेंट के माध्यम से अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं|

आराध्या की वायरल हुईं अनसीन तस्वीरें

सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं और वही इन दिनों आराध्या बच्चन की एक अनसीन तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसे आराध्या के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं| सामने आई तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर आराध्या के स्कूल के किसी प्रोग्राम की है जिसमें आराध्या बच्चन माता सीता के अवतार में दिखाई दे रही है |

इस तस्वीर में आराध्या बच्चन की क्यूटनेस सभी का दिल जीत रही है और वही दूसरी तरफ इस तस्वीर में आराध्या बच्चन के साथ उनके कुछ क्लासमेट भी नजर आ रहे हैं | अपने दोस्तों के साथ आराध्या बच्चन इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही है|

फैंस ने जमकर की आराध्या की तारीफ

मीडिया पर वायरल हो रही आराध्या बच्चन की इस तस्वीर पर उनके फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” क्या बात है… आराध्या बहुत टैलेंटेड है”| एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने आराध्या बच्चन को कमेंट के जरिए क्यूट बताया है|

इस तरह से आराध्या बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से धूम मचा रहा है जिस पर आराध्या की फैन्स कमेंट के माध्यम से उन पर प्यार लुटा रहे हैं| आपको बता दें इसके पहले आराध्या बच्चन का एक एयरपोर्ट वीडियो भी सामने आया था जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है| बता दे आराध्या बच्चन अधिकतर अपनी मां ऐश्वर्या और पिता अभिषेक के साथ ही स्पॉट की जाती है|

आराध्या बच्चन बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं| 10 साल की आराध्या बच्चन बहुत टैलेंटेड भी हैं और वह पढ़ाई के साथ साथ अपने स्कूल में होने वाले एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हमेशा हिस्सा लेती हैं और वही आराध्या को डांस और सिंगिंग का भी बेहद शौक है| आराध्या के डांस वीडियोस आए दिन सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं|

 

 

By Anisha