बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद चर्चित और क्यूट कपल्स में शामिल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते काफी लंबे वक्त से अपनी शादी से जुड़ी खबरों को लेकर खबरों और सुर्खियों में छाए हुए थे, लेकिन अब आखिरकार अब इन दोनों की शादी पर कब की मुहर लग चुकी है| और प्राप्त जानकारियों के मुताबिक ऐसी खबरें सामने आई है कि 14 अप्रैल, 2022 को यह दोनों आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं|

ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और यह दोनों इन दिनों अपनी शादी की रस्में में इंगेज्ड है| ऐसे में शादी के कुछ दिनों पहले से ही इनके घर पर वेडिंग फंक्शन की तमाम रस्मों की शुरुआत की गई थी, जिनमें हल्दी और मेहंदी जैसी रस में शामिल है| ऐसे में 13 अप्रैल, 2022 को आलिया भट्ट की मेहंदी की रस्म पूरी हुई थी, जहां पर इनके परिवार के कुछ करीबी सदस्यों के साथ कुछ क्लोज फ्रेंड्स मौजूद रहे|

लेकिन, आलिया भट्ट की इस मेहंदी सेरेमनी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में नहीं पहले से किसी ने शायद नहीं सोचा था| यह सब तब हुआ जब आलिया भट्ट के हाथों में सबसे पहली बार मेहंदी लगी, जिसे देखने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए|

एक तरफ जहां यह आलिया भट्ट के लिए यह काफी स्पेशल मोमेंट्स था वहीं दूसरी तरफ करण जौहर के लिए भी यह एक बेहद यादगार लम्हा रहा| आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर इन दिनों करण जौहर भी काफी एक्साइटेड हैं और इसी वजह से करण जोहर आलिया भट्ट की शादी की लगभग सभी रचना में शामिल हो रहे हैं| आलिया भट्ट के अलावा करण जौहर रणबीर कपूर के भी बहुत करीबी दोस्त हैं, जिस वजह से रणबीर कपूर का वह आलिया भट्ट का हमसफर बनता देख काफी भावुक हो गए|

ऐसा इसलिए क्योंकि करण जौहर और आलिया भट्ट असल जिंदगी में एक दूसरे के काफी क्लोज हैं, और एक्ट्रेस हमेशा से करण जौहर को फादर फिगर के रूप में मानती आई है| करण जौहर नहीं आलिया भट्ट को सबसे पहली बार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के जरिए लांच किया था|

करण जौहर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी के दौरान रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी काफी भावुक होती हुई नजर आई| ऐसा इसलिए क्योंकि नीतू कपूर को आलिया भट्ट के हाथों में मेहंदी रचाता देख, अपनी शादी के दिन याद आ गए, जब उन्होंने सबसे पहली बार अपनी आंखों में ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी रचाई थी| नीतू कपूर ने इसके साथ-साथ अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक एक तस्वीर भी शेयर की थी|

बता दे, आलिया भट्ट की इस मेहंदी सेरेमनी के दौरान उनकी मां सोनी राजदान और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर पूरे समय एक साथ नजर आए| यह दोनों अपने बच्चों की शादी को देखकर ना केवल बहुत खुश नजर आए, बल्कि इसके साथ-साथ इन्होंने इन लम्हों को जमकर इंजॉय भी किया और खूब तस्वीरें भी क्लिक कराई|

By Akash