अपने अनोखे गाने के अंदाज और सुरीली आवाज से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले हमारे देश की बेहद मशहूर और जाने-माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह आप किसी पहचान के मोहताज नहीं है| अरिजीत सिंह की बात करें तो, खास तौर पर आज उन्होंने अपने इमोशनल सोंग्स की वजह से अपने फैंस के बीच गजब की लोकप्रियता हासिल की है, जिस वजह से उनके फैंस आज उन्हें बेहद पसंद करते हैं|

अरिजीत सिंह की बात करें तो, आज 25 अप्रैल की तारीख को वह अपना 35 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, और ऐसे में आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी असल जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों से रूबरू कराने जा रहे हैं…

बॉलीवुड का सफर

25 अप्रैल, 1987 को पश्चिम बंगाल में जन्मे अरिजीत सिंह बचपन से ही बहुत ही सीधे-साधे और शांत स्वभाव वाले रहे हैं, और सबसे पहली बार उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए सिंगिंग टैलेंट शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था| हालांकि, वह इस शो में जीत हासिल करने में तो असफल रहे, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के बदौलत आज उन्होंने जीवन में काफी कुछ हासिल कर लिया है|

साल 2011 में उन्हें फिल्म मर्डर 2 में गाने का मौका मिला था, और फिर उन्हें बॉलीवुड फिल्म आशिकी 2 में गाने का मौका मिला, जिसके बाद हरजीत सिंह ने दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज अरिजीत सिंह इमोशनल सोंग्स की दुनिया के बेताज बादशाह बन चुके हैं|

सलमान खान से कहासुनी

अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है| और उनकी एक ऐसे ही कंट्रोवर्सी बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के साथ हुई थी, जब वह गिल्ड अवॉर्ड शो में शामिल हुए थे| दरअसल, अरिजीत सिंह उस वक्त एक अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचे थे, जहां पर उन्हें देखने के बाद सलमान खान ने उनके कपड़ों पर कुछ कमेंट कर दिया था|

इसके बाद अरिजीत सिंह ने भी उन पर पलटवार करते हुए कह दिया कि आपने तो लोगों को सुला दिया| इस पर दोबारा सलमान खान ने कह दिया कि अगर वह ऐसी गाने गाएंगे तो लोगों को नींद आएगी ही|

2 शादी, 1 तलाक

अगर असल जिंदगी की बात करें तो, अरिजीत सिंह ने कुल 2 शादियां रचाई है, जिनमें इनकी पहली शादी साल 2013 में हुई थी, पर इसके बारे में आज कम ही लोगों को जानकारी है| और इसके साथ साथ पहली पत्नी के साथ उनकी कोई तस्वीर भी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है|

साल 2014 में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी से आज अरिजीत सिंह एक बच्चे के पिता भी बन चुके हैं| और आज यह अपनी फैमिली के साथ खुशहाल परिवारिक जीवन बिता रहे हैं|

5 करोड़ की फिरौती, अंडरवर्ल्ड की धमकी

स्टारडम के साथ अरिजीत सिंह को अपनी लोकप्रियता से कुछ नुकसान भी हुए थे| अरिजीत सिंह का कैरियर जब पीक पर था, तब उनसे तकरीबन 5 करोड़ की एक फिरौती की मांग भी की गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की थी| बताते चलें, यह वाक्या साल 2015 का है, जब रवि पुजारी नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन ने उनसे रंगदारी की मांग की थी|

By Akash