बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और जाने-माने एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं में शामिल हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर खबर और सुर्खियों में बने रहते हैं| अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो, बीते कुछ सालों से अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर और रिलेशनशिप की वजह से काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं और यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते फिरते और वेकेशंस इंजॉय करते हुए भी नजर आते रहते हैं|

ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हुए नजर आते हैं और इसी वजह से दोनों की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल होती हुई नजर आती हैं, जिन्हें कई बार जहां कपल द्वारा खुद शेयर किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई बार इन्हें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर्स और पैपराजी साझा करते हुए नजर आते हैं|

लेकिन, अब अर्जुन कपूर इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसमें वह अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं बल्कि एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और ऐसे में उनकी यह तस्वीर अब फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है|

दरअसल, अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर की आंखों में आँखें डाले हुए पोज देते नजर आ रहे हैं| इसके अलावा एक तस्वीर में भूमि पेडणेकर अर्जुन कपूर एक दूसरे का हाथ थामे हुए और एक तस्वीर में एक साथ जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं| इस दौरान अर्जुन कपूर जहां एक डेनिम शर्ट और ब्लैक पेंट पहने हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भूमि पेडणेकर इस तस्वीर में एक ब्लैक कलर की आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं|

इन तस्वीरों को एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और बताया है कि उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग करते हुए 45 दिन पूरे हो चुके हैं| बताते चलें, इन्हीं तस्वीरों के साथ भूमि पेडणेकर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह और अर्जुन कपूर एक दुसरे के साथ काफी मस्ती भरे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं|

ऐसे में एक तरफ जहां फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद अर्जुन कपूर के साथ मजे लेते हुए भी नजर आ रहे हैं|ऐसा इसलिए क्योंकि कई तस्वीरों में अर्जुन कपूर भूमि के काफी करीब नजर आ रहे हैं| इसके साथ साथ एक फैन ने तो इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए मलाइका अरोड़ा को टैग भी कर दिया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आने वाले दिनों में एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर अपनी अपकमिंग फिल्म द लेडी किलर में नजर आने वाले हैं और सितारों ने ये तस्वीरें फिल्म की शूटिंग के दौरान क्लिक कराई है|

By Akash