आज कॉमेडी और ग्लैमर की दुनिया में लाखों फैंस के बीच ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से एक खास पहचान हासिल कर चुकी बेहद जानी-मानी और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर खबरों और सखियां में बनी रहती हैं| भारती सिंह की बात करें तो, आज वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर तस्वीरें और वीडियोस को शेयर करने के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट को भी शेयर करते हुए देखा जाता है|

अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो, बीते कुछ दिनों पहले ही भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है और बेटे के जन्म के बाद से सोशल मीडिया पर भारती सिंह कई बार उनकी तस्वीरें और वीडियोस को शेयर कर चुकी है| आपको बता दें, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा है| लेकिन, अक्सर यह दोनों प्यार से अपने बच्चे को गोला कहकर बुलाते हुए नजर आते हैं, जो कि काफी फनी होने के साथ साथ क्यूट भी है|

ऐसे में अब भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे की एक तस्वीर को शेयर किया है, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है| इस तस्वीर की बात करें तो, इसमें भारती सिंह के बेटे के चेहरे पर बिल्कुल किसी जोकर जैसा मेकअप किया हुआ है, जिसमें दोनों आंखों के और होटों पर सफेद रंग नजर आ रहा है, और इसके साथ साथ नाक और चेहरे पर लाल रंग नजर आ रहा है|

हालांकि, इस तस्वीर में भारती सिंह ने अपने बेटे को एक फिल्टर की मदद से ऐसा लुक दिया है, पर पहली नजर में देखने पर यह काफी रियल लग रहा है| इस तस्वीर को भारती सिंह नें अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ नजर से बचाने वाली इमोजी भी शेयर की है|

भारती सिंह की शेयर की गई ये क्यूट तस्वीर अब सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी अब उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनती हुई नजर आ रही है| उनके बेटे की इस तस्वीर पर फैंस काफी फनी रिएक्शन्स देते हुए और उनके बेटे की क्यूटनेस की भी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने एक दुसरे के साथ बीती 3 दिसबर, 2017 की तारिख को शादी रचाई थी और अपनी शादी के तकरीबन 5 सालों बाद इसी साल 2022 में बीती 3 अप्रैल की तारीख को इन्होने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया है| बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह को उनके लाखों फैंस और कई जाने माने सेलेब्रेटीज़ भी ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए थे|

बताते चलें, अपने बेटे के जन्म के बाद से ही भारती सिंह अपने काम से भी ब्रेक ले चुकी है, और ऐसे में इन दिनों वो पूरी तरह से अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं|

By Akash