स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से आज घर-घर में लाखों दर्शकों के बीच खुद की एक खास पहचान बना चुकी टीवी इंडस्ट्री की बेहद जानी-मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत आज लाखों फैन्स के दिलों पर राज करते हैं| यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर भी दिव्यंका त्रिपाठी की काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग मौजूद है|

वहीं दूसरी तरफ दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस को भी शेयर करते हुए देखा जाता है, जिनकी वजह से अपने फैंस के बीच वो अक्सर चर्चाओं का भी विषय बनी रहती है|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको दिव्यंका त्रिपाठी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी उनके फैन्स के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है और खास तौर पर इन तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी का न्यू लुक सुर्खियां बटोर रहा है|

दरअसल, दिव्यंका त्रिपाठी ने बीते दिनों ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने मालदीव्स वैकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें दिव्यंका त्रिपाठी सिर्फ एक बिकनी पहने हुए नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी पीछे की तरफ देखते हुए पोज देती नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह इस तस्वीर में भी एक्ट्रेस गजब की खूबसूरत और प्यारी दिख रही है|

इस तस्वीर के अलावा दिव्यंका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ और भी तस्वीरें शेयर की है, जिनमें दिव्यंका एक वाइट कलर की आउटफिट पहने हुए बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में बीच पर पोज़ देती हुई नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ एक तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी अपनी उसी व्हाइट ड्रेस में बीच पर एक झूले पर बैठ कर मुस्कुराती हुई पोज़ देती भी नजर आ रही है|

ऐसे में दिव्यंका त्रिपाठी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें ना केवल एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं, बल्कि इसके साथ साथ उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस उनकी खूबसूरती के ढेरों तारीफे करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा उनके हस्बैंड विवेक दहिया ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह अपनी लेडी लव के साथ बेहद शानदार और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं|

बताते चलें, एक्टर दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया ने बीते दिनों ही अपनी शादी की सालगिरह भी सेलिब्रेट की थी, और ऐसे में इस खास मौके पर दोनों ही एक दुसरे पर खूब सारा प्यार लुटाते हुए भी नजर आए थे|

जानकारी के लिए बता दें, दिव्यंका त्रिपाठी ने बीते साल 2016 में अपने ही को-एक्टर विवेक भैया के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में आज इन दोनों की शादी को तकरीबन 6 साल पूरे हो चुके हैं|

By Anisha