वेदा कृष्णमूर्ति का नाम आज हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ सबसे शानदार और बेहतरीन क्रिकेटर्स में शामिल है, जिन्होंने ना केवल अपनी दमदार खेल प्रदर्शन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक दमदार ऑलराउंडर के रूप में अहम स्थान हासिल किया है बल्कि इसके साथ साथ आज वेदा कृष्णमूर्ति लाखों फैंस के दिलों पर भी राज करती हैं और ऐसे में आज उनके फैंस की संख्या भी लाखों में मौजूद है| वेदा कृष्णमूर्ति की बात करें तो, आज सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है और इसी वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक अपने चाहने वालों के बीच कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स की वजह से सुर्खियों में देखा जाता है|

वेदा कृष्णमूर्ति अभी हाल ही में हुए इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर की वजह से वह काफी चर्चा का विषय बनते हुए नजर आ रहे हैं| और ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम इस विषय पर बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, अर्जुन होयसला नाम के एक कर्नाटक के क्रिकेटर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर वेदा कृष्णमूर्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों को पहाड़ों की हरी-भरी हसीन वादियों में एक दूसरे के साथ देखा जा सकता है|

इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Hoysala (@arjunhoysala)

उनकी शेयर की गई इन तस्वीरों की बात करें तो, पहली तस्वीर में अर्जुन को वेदा के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है, और फिर दूसरी तस्वीर में अर्जुन वेदा को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं| इसके बाद तीसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं| इसके बाद चौथी तस्वीर में दोनों को कैमरे की ओर देखकर पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिसमें दोनों एक साथ वाकई बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

इन तस्वीरों में अगर वेदा और अर्जुन के लुक्स की बात करें तो, इनमें अर्जुन जहां एक स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ ब्लैक कलर की जींस और वाइट स्नीकर्स पहने हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वेदा कृष्णमूर्ति को इनमें एक प्रिंटेड टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने हुए देखा जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने रेड कलर की स्नीकर्स भी पहने हुए है|

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है-’’और उसने हां कह दिया है!’ आपको बता दें, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अब वेदा कृष्णमूर्ति और अर्जुन की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल होती नजर आ रही है, जिन पर अब इनके फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं|

अर्जुन के इस अनोखे प्रपोज करने के अंदाज को भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, जिस तरह से पहाड़ों के बीच उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया है| इसके साथ-साथ फैंस अर्जुन होयसला और वेदा कृष्णमूर्ति की जोड़ी की भी खूब तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं|

By Akash