बॉलीवुड के कई बेहद पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्टर्स को पीछे छोड़ते हुए इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपने शानदार लुक और बेहतरीन ऐक्टिंग से दिन पर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं| इसी बीच अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जैसा कि अब बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता रितिक रोशन की बहन पशमीना रोशन के साथ उनका नाम जुड़ रहा है|

ऐसे में अपनी आपकी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जिनके साथ कार्तिक आर्यन का नाम से भी चुका है…

नुसरत भरुचा

बॉलीवुड फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और एक्टर कार्तिक आर्यन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और ऐसी भी खबरें थी कि उन दिनों एक दुसरे संग ऑनस्क्रीन नज़र आते हुए ये दोनों सितारे भी एक दुसरे को दिल दे बैठे थे| हालाँकि, ये रिश्ता काफी कम समय तक चला|

सारा अली खान

लिस्ट में शामिल अगला नाम बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस सारा अली खान का है, जिन्होंने बीते कुछ समय पहले करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में इस बात का खुलासा किया था कि वो और कार्तिक रिलेशनशिप में है| लेकिन, इन दोनों सितारों का ये रिश्ता अधिक वक़्त तक नहीं चल पाया|

जान्हवी कपूर

बॉलीवुड की एक और उभरती एक्ट्रेस के साथ एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ चुका है, जो कि कोई और नहीं बल्कि, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर है| बीते समय में कई मौकों पर ये दोनों सितारे एक साथ नज़र आये थे|

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड में काफी कम समय में गज़ब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लमैरस एक्ट्रेस कियारा अडवाणी संग भी एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ चूका है| हालाँकि, अब इनके अफेयर की खबरें काफी कम नज़र आती है और रीसेंट अपडेट्स के मुताबिक कियारा अब एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही है|

फातिमा सना शेख

बॉलीवुड की मेगा ब्लॉकबस्टर दंगल में आमिर खान की बेटी के किरदार में नज़र आयी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख संग भी कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरे सामने आ चुकी है| प्राप्त जानकारियों की माने तो, साल 2017 में कपल ने एक दुसरे को डेट भी किया था|

अनन्या पांडे

बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर स्टारकिड और एक उभरती एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक्टर कार्तिक आर्यन संग फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ में नज़र आ चुकी है| आपको बता दे, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आयी थी|

कृति सेनन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में शामिल एक्ट्रेस कृति सैनन भी इस लिस्ट में शामिल है, जिनके साथ एक्ट्रेस कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर करती नज़र आ चुकी है| बताया जाता है कि इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान यह दोनों सितारे एक दूसरे के करीब आए थे और कुछ समय तक इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था| पर, इन दोनों का रिश्ता भी अधिक वक्त तक नहीं टिक पाया|

डिंपल शर्मा

डिंपल शर्मा ग्लैमर की दुनिया का एक पॉपुलर नाम है, जो एक सुपरमॉडल के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं और कार्तिक आर्यन के साथ ही ने कई मौकों पर स्पॉट किया गया है| और उसी दौरान ऐसी खबरें भी थी कि शायद यह दोनों रिलेशनशिप में है|

By Anisha