आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई कपल्स हमारे बीच मौजूद हैं, जो वैसे तो उतना अधिक मीडिया और लाइमलाइट में नजर नहीं आते हैं, लेकिन आज भी फैंस इनकी लाइफ से जुड़ी अपडेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं| ऐसे ही कुछ कपल्स में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा शामिल हैं, जो अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और फैंस आज इनकी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को पाने में भी काफी उत्सुक रहते हैं|

अगर आज की कहे तो, राजकुमार राव और पत्रलेखा आज 15 नवंबर, 2022 की तारीख को अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं और ऐसे में इस खास मौके पर कपल के लाखों फैंस के सहित इंडस्ट्री के कई सितारों और उनके करीबी लोगों ने भी उन्हें इस खास मौके पर ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं और उनके आगे के खुशियों भरे जीवन के लिए बेस्ट विशेस दी हैं|

अपनी शादी की पहली सालगिरह के खास मौके पर पत्रलेखा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक जॉइंट पोस्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने एक दूसरे के साथ कुछ बेहद खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें साझा की हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


इस वीडियो में अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी ने अपनी शादी की कई सारी अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं और इसके अलावा वीडियो में दोनों ने अपने पेरिस ट्रिप और डांसिंग वीडियो सहित एक दूसरे संग बिताए गए कई और हसीन लम्हों की झलकियां साझा की हैं| सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा है-’प्यार, सम्मान और एकजुटता के एक साल का जश्न…#हैप्पी एनिवर्सरी. माय लव!’

ऐसे में अब पत्रलेखा और राजकुमार राव द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लाखों फैंसी नहीं बल्कि एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े कई सितारे भी जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी देखा जा सकता है|

कपल के इस वीडियो पर सिकंदर खेर, श्रुति हसन, नेहा धूपिया, ताहिरा कश्यप और अभिषेक बनर्जी जैसे कई जाने-माने सितारों ने कमेंट करते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं और इसके साथ-साथ उन्हें शादी की पहली सालगिरह की बधाइयां और शुभकामनाएं देते भी नजर आए हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे के साथ शादी करने से पहले तकरीबन 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, और फिर 15 नवंबर, 2021 की तारीख को दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी का फैसला लिया| हालांकि, पब्लिकली आज राजकुमार राव और पत्रलेख एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर नहीं आते हैं, पर असल जिंदगी में यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी प्यारी और क्यूट बॉन्डिंग शेयर करते हैं|

आपको बताते चलें, बीते साल 2014 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म सिटीलाइट्स में राजकुमार राव और पत्रलेखा की जोड़ी ऑनस्क्रीन भी नजर आ चुकी है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता द्वारा किया गया था और यह फिल्म दर्शकों का प्यार पाने में भी कामयाब हुई थी|

By Anisha