बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं और शादी के बाद सितारों की शादी की भनक लोगों को लग रही है| जहां हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता की बेटी और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने गुपचुप तरीके से शादी रचा कर सभी को चौंका दिया वहीं अब भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता ने भी सीक्रेट तरीके से वेडिंग करके अपने तमाम प्रशंसकों को सरप्राइस कर दिया है|

दरअसल हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू है जिन्होंने हाल ही में बीते गुरुवार 26 जनवरी 2023 को  शिवानी पांडे के साथ एक प्राइवेट समारोह में शादी रचाई है|

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी है और अब अरविंद ने अपने तमाम चाहने वालों को अपनी शादी की बड़ी खुशखबरी दी है| अरविंद ने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड शिवानी के साथ बनारस में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई और इस कपल की शादी में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत किया|

वही सोशल मीडिया पर अब अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी की शादी की तस्वीरें और वीडियोस काफी तेजी से वायरल हो रही है| इस वेडिंग फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवा कर महफिल में चार चांद लगा दिया| भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से लेकर निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव तक ने इस पार्टी में खूब मस्ती की और सभी ने डांस भी किया|

बधाई देने पहुंचे निरहुआ- आम्रपाली

हाल ही में सोशल मीडिया पर अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई थी |इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ये अनुमान लगा रहे थे कि आम्रपाली दुबे ने कल्लू के साथ शादी रचा ली है और इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई बार आम्रपाली दुबे और कल्लू के अफेयर की खबरें भी वायरल हो चुकी है परंतु अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने इन तमाम अफवाहों को झूठा साबित कर अपने माता-पिता की मर्जी से शिवानी के साथ अरेंज मैरिज की है|

अरविंद अकेला कल्लू की शादी में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी शामिल हुए और इन्होंने न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया| निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने स्टेज पर न्यूली वेड कपल कल्लू और शिवानी के साथ जोरदार ठुमके भी लगाए और खूब सारी मस्ती की|सोशल मीडिया पर अरविंद और शिवानी की शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है और बात करें वेडिंग आउटफिट की तो अपनी शादी में जहां अरविंद रेड एंड वाइट कलर की खूबसूरत शेरवानी पहने हुए काफी जच रहे थे |

वही उन की दुल्हनिया शिवानी लाल रंग का लहंगा और हैवी ज्वेलरी पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी| दूल्हा दुल्हन के जोड़े में शिवानी और अरविंद वाकई में बहुत प्यारे लग रहे थे और इस कपल की शादी में निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे, आकांक्षा दुबे, अंकुश राजा, और रक्षा गुप्ता समेत कई भोजपुरी सितारे चार चांद लगाने पहुंचे थे|

By Anisha