ग्लोबल आइकन के तौर पर पहचानी जाने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैन्स दुनिया भर में मौजूद है और वही प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा लाइमलाइट में बनी रहती है| वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है और इन दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलती है| निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को कपल गोल्स देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते |

प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के बारे में बात करने और उनकी तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती| प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंटरव्यूज में अपने पति निक जोनस से जुड़ी बातों का खुलासा करती रहती है और अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अपने पति निक जोनस के बारे में एक बेहद मजेदार बात शेयर की है जिसे जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी| तो आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में निक जोनस से जुड़ी कौन सी बात बताई है|

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान पति निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप पर बातचीत करते हुए बताया कि किस तरह से उनके पति निक जोनस उन्हें शांत करते हैं और निक जोनस की पॉजिटिविटी ने किस तरह से उनके जीवन को बदल दिया है| प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस इंटरव्यू में निक जोनस के बारे में बात करते हुए कहा कि,” मेरे पति सुपर ऑसम है और जब भी वह आसपास होते हैं तब ऐसा लगता है जैसे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा| उन्होंने मुझे शांति से रह कर चीजों को अप्रोच करना सिखाया है”|

प्रियंका और निक का बॉन्ड कैसा है ?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने शरीर पर सेम टैटू बनवाया है| प्रियंका चोपड़ा ने इस टैटू के महत्व को भी समझाया है| प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि,” मेरे कानों के पीछे एक चेक और एक बॉक्स का टैटू है। मेरे पति निक जोनस के हैण्के में भी ठीक वैसा ही सेम टैटू बना है, क्योंकि जब निक ने मुझे प्रपोज किया था, तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैंने उनके सभी बॉक्स चेक किए और क्या मैं एक और चेक करूंगी?”

जब निक ने प्रियंका की मांग में भरा एक चुटकी सिंदूर

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू के दौरान निक जोनास और अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर भी दिखाई थी जिसने प्रियंका और उनके पति निक जोनास एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं| प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए बताया कि,” यह होली 2020 की तस्वीर है.. यह एक हिंदी फिल्म की तरह था, जहां पर वह मेरे पास एक चुटकी सिंदूर लेकर आए और मेरी मांग में भरकर यह वादा किया कि वह जिंदगी भर मुझे खुश रखेंगे..”| प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके पति निक जोनस चुटकी भर सिंदूर की कीमत बखूबी समझते हैं और वह उनके लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं|

By Anisha