एक्टिंग की दुनिया में आश्रम वेब सीरीज के जरिए दमदार कमबैक करते हुए अभिनेता बॉबी देओल ने एक बार फिर से लाखों लोगों के बीच अपनी खोई हुई लोकप्रियता को वापस पा लिया है| पर ऐसा नहीं है कि इस वेब सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद बॉबी देओल ही पॉपुलर हुए हैं, बल्कि उनके साथ इस वेब सीरीज में अन्य किरदारों को निभाते नजर आये अभिनेता और अभिनेत्रियां भी लाखों लोगों के दिलों में एक अलग पहचान हासिल करने में कामयाब रहे हैं|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में इसी वेब सीरीज में नजर आए कुछ ऐसे अभिनेताओ और अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने असल जिंदगी में अभी तक शादी नहीं की है और इनमे कुछ तो ऐसे भी सितारे मौजूद हैं, जिनकी उम्र आज काफी अधिक हो चुकी है…


चंदन रॉय सान्याल

आश्रम वेब सीरीज में अभिनेता बॉबी देओल के साथ अधिकतर जगह पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए अभिनेता चंदन रॉय सानयाल को भोपा स्वामी के किरदार में देखा गया था| वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो, वर्तमान समय में उनकी उम्र 42 साल है और अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है|

दर्शन कुमार

अभिनेता दर्शन कुमार आश्रम वेब सीरीज के साथ-साथ कुछ वक्त पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी अपने दमदार किरदार की वजह से काफी खबरों और सुर्ख़ियों में रहे हैं| दर्शन की बात करें तो, आज उनकी उम्र 35 साल है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है|

अदिति पोहनकर

आश्रम में फ्रिज में पम्मी पहलवान के सबसे अहम किरदार को निभाते हुए नजर आई एक्ट्रेस आदिति पोहनकर की उम्र आज 27 साल हो चुकी है और लुक्स के मामले में भी वो आज बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है| पर, रियल लाइफ में अदिति आज भी सिंगल है|

अनुप्रिया गोयनका

आश्रम 3 में डॉक्टर नताशा के किरदार को निभाती नजर आई एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका की उम्र वर्तमान समय में 35 साल हो चुकी है, पर उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है और अकेली ही अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं|

त्रिधा चौधरी

अपने खूबसूरत लुक्स और बोल्ड अंदाज से आश्रम वेब सीरीज में एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है और इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी त्रिधा चौधरी काफी पॉपुलर है| पर असल जिंदगी में आज उनकी उम्र 28 साल हो चुकी है, और उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है|

ईशा गुप्ता

आश्रम 3 में अपने बोल्ड अंदाज से इन दिनों काफी खबरों और सुर्खियों में नजर आ रही एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की उम्र आज 36 साल हो चुकी है, पर रियल लाइफ में वह आज भी सिंगल ही है| हालाँकि, उनके लुक्स को देखने के बाद उम्र का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है|

राजीव सिद्धार्थ

इस लिस्ट में आखरी नाम अभिनेता राजीव सिद्धार्थ का है, जो आश्रम वेब सीरीज में रिपोर्टर अक्की का किरदार निभाते हुए नजर आए है| राजीव की बात करें तो, आज उनकी उम्र 36 साल हो चुकी है, लेकिन उनकी भी अभी तक शादी नहीं हुई है|

By Anisha