आज 26 अक्टूबर, 2022 की तारीख को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता आयुष शर्मा अपना 32 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, और ऐसे में इस खास मौके पर मुंबई के बांद्रा में अभिनेता ने एक बर्थडे पार्टी भी ऑर्गेनाइज की थी, जहां पर परिवार के तमाम सदस्यों के साथ साथ फिल्मी दुनिया के कई जाने माने और मशहूर सितारों भी शामिल हुए थे| बताते चलें, आयुष शर्मा ने असल जिंदगी में अर्पिता खान के साथ शादी रचाई है, जो कि रिश्ते में अभिनेता सलमान खान की बहन भी है|

ऐसे में अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में नजर आए इन्हीं सितारों की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं और उन्ही के बारे में बात करने जा रहे हैं…

आयुष शर्मा ने काटा केट

पार्टी के दौरान बर्थडे बॉय आयुष शर्मा एक टी-शर्ट पर ब्लू और वाइट कलर की प्रिंटेड शर्ट पहने हुए बेहद कूलर स्टाइलिश लुक में नजर आए थे, जिसे फैंस द्वारा भी खूब जमकर पसंद किया गया|

अर्पिता खान

एक्टर आयुष शर्मा की पत्नी और सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा भी अपने पति की इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी, जहां पर उन्हें एक वाइट कलर की प्रिंटेड आउटफिट में देखा गया था|

सलमान खान

अभिनेता सलमान खान को आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में एक ब्लू टीशर्ट और रेड कलर की पेंट पहने हुए काफी सिंपल लुक में देखा गया, जहां पर वह आयुष शर्मा के साथ केक कट करते हुए भी नजर आए|

सोहेल खान

अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान अपने जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में एक रेड कलर की टी-शर्ट और जींस पहने हुए काफी कैजुअल लुक में नजर आए थे|

शहनाज गिल

अभिनेता सलमान खान की कुछ सबसे क्लोज फ्रेंड्स में शामिल फेमस एक्ट्रेस और मॉडल शहनाज गिल भी आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंची थी, जहां पर वह बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लुक में नजर आई थी, और अपने लुक से शहनाज गिल ने लाखों फैंस का ध्यान आकर्षित किया|

अरबाज खान

अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी के दौरान कैजुअल लुक में नजर आए थे, जहां पर उन्हें एक वाइट शर्ट और ब्लू कोट के साथ जींस पहने हुए बेहद स्मार्ट और हैंडसम लुक में देखा गया था|

 

मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर और सक्सेसफुल फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस बर्थडे पार्टी में नजर आए थे, जहां पर उन्हें काफी फैशनेबल लुक में देखा गया था और अपने इस लुक में वह काफी जच रहे थे, जो फैंस को भी काफी पसंद आया|

पलक तिवारी

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी आयुष शर्मा की इस बर्थडे पार्टी में नजर आई थी, जहां उन्हें बेहद हॉट और स्टाइलिश लुक मैं देखा गया था और उनके इस लुक को फैंस द्वारा भी खूब जमकर पसंद किया गया|

सोनाक्षी सिन्हा

आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी गजब के बोल्ड और स्टाइलिश लुक में नजर आई थी, जहां पर उन्हें एक ब्लैक कलर की शर्ट ड्रेस पहने हुए देखा गया था और अपने इस लुक से एक्ट्रेस खूब सुर्खियां बटोरती नजर आई|

By Akash